फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shankar Bhawan defeated the combined team by 58 runs

Moradabad News: शंकर भवन ने संयुक्त टीम को 58 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Shankar Bhawan defeated the combined team by 58 runs
मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय की वार्षिक स्टाफ खेलकूद प्रतियोगिता ''''शौर्य 2024'''' के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने क्रिकेट और बैडमिंटन में बढ़त बनाने को लिए खूब पसीना बहाया। क्रिकेट में शंकर भवन ने स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड इंजीनियरिंग की संयुक्त टीम को 58 रन से हराया। जेपी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक ने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ लॉ व स्कूल ऑफ एजुकेशन की संयुक्त टीम को नौ विकेट से हराया। शलभ गौढ़ मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरे मैच में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने स्कूल ऑफ साइंसेज की टीम को 28 रन से मात दी। अभिषेक श्रीवास्तव मैन ऑफ द मैच चुने गए। चौथे मैच में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइसेज, फार्मेसी अकेडमी, साहू ओकांर सरन स्कूल ऑफ फार्मेसी की टीम ने एसबीएम, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस की संयुक्त टीम को सात विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच डॉ. सुशील कुमार चुने हुए।
विज्ञापन


इसी तरह बैडमिंटन के लीग मैचों के पुरुष वर्ग के सिंगल्स में स्कूल ऑफ साइंसेज ने शंकर भवन को, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक ने एसबीएम स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस की संयुक्त टीम को हराया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड इंजीनियरिंग को हराया। स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज, फार्मेसी अकेडमी, साहू ओंकार सरन स्कूल ऑफ फार्मेसी ने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ एजुकेशन को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल्स में यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक ने एसबीएन स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशस को, स्कूल ऑफ साइसेज ने शंकर भवन को, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग को तथा स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज, फार्मेसी अकेडमी, साहू ओंकार सरन स्कूल ऑफ फार्मेसी ने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ लॉ. स्कूल ऑफ एजुकेशन को हराया।

महिला वर्ग के सिंगल्स और डबल्स में यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक तथा स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग का दबदबा रहा। इस मौके पर खेल निदेशक व प्रतिकुलपति एकेडमिक्स एंड एडमिनिस्टेशन प्रो. वैभव त्रिवेदी, प्रतिकुलपति एक्सटर्नल अफेयर्स प्रो. राहुल कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अरुण कुमार मिश्रा, आईक्यएसी के निदेशक प्रो. आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed