फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shami's life becomes colorless only after Holi two years ago

अमरोहाः दो साल पहले होली के बाद ही शमी की जिंदगी हुई थी ‘बेरंग’

Thu, 12 Mar 2020 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shami's life becomes colorless only after Holi two years ago
शमी और हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2018 की होली थी, जब क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन की दुनिया रंगों की तरह रंगीन थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर होली की फोटो शेयर कर अपनी खुशरंग जिंदगी को बयान भी किया था। होली के चार दिन बाद शमी के जहां में हसीन बम फटा। 

विज्ञापन


हसीन जहां ने छह मार्च 2018 को व्हाट्सएप का स्क्रीन शॉट और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर शमी की जिंदगी में भूचाल ला दिया था। मियां बीवी के विवाद को दो साल हो चुके हैं। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


दो मार्च 2018 को होली पर क्रिकेटर शमी और हसीन जहां के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर डाली गईं तस्वीरें दोनों के रिश्ते सामान्य बयान कर रही थी। ठीक चार दिन बाद रिश्तों में आई कड़वाहट दोनों के बीच अब तक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मार्च 2018 को हसीन जहां ने व्हाट्सएप का स्क्रीन शॉट और फोटो फेसबुक पर वायरल कर तहलका मचा दिया था। दो साल से क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच में चल रहा है। 

इस दौरान दोनों के तेवर बदलते रहे। कभी शमी नरम पड़े तो कभी हसीन जहां के तेवर गरम दिखे। बदलते हालात में तेवर में नरमी गरमी दिखती रही। शुरू में पत्नी के फेंके बाउंसर को झेलने में नाकाम दिखे शमी हसीन से समझौते के लिए संपर्क करते रहे। हसीन के तेवर अपने चरम पर थे। 

सुलह समझौते के लिए कोलकाता पहुंचे शमी के रिश्तेदारों से हसीन ने मिलना तक पसंद नहीं किया। वहीं पत्नी से समझौते की गुहार लगाने वाले शमी को बीसीसीआई से क्लीन चिट क्या मिली उनके भी सुर बदल गए। फैसला अदालत में होने की बात करने लगे। हर रास्ता बंद देख आखिर में हसीन जहां को ससुराल की ओर कदम दौड़ाने पड़े। 


कोर्ट में जाने वाली हसीन जहां बिरादरी की पंचायत में पहुंच गईं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिलहाल शमी क्रिकेट में व्यस्त हैं तो हसीन जहां बेटी बेबो के साथ अपनी दुनिया में मशगूल है। दोनों फिलहाल कोर्ट के फैसले के इंतजार में हैं।

कब क्या हुआ
06 मार्च 2018 को हसीन जहां ने व्हाट्सएप की स्क्रीन शॉट वायरल किया
07 मार्च 2018 को मोहम्मद शमी धर्मशाला से अपने गांव पहुंचे और सफाई दी
08 मार्च 2018 को हसीन जहां ने कोलकाता में शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज कराई
18 मार्च 2018 को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम शमी के गांव पहुंची
24 मार्च 2018 को बीसीसीआई ने शमी को क्लीनचिट दे दी
16 अप्रैल 2018 को शमी आईपीएल का मैच खेलने कोलकाता पहुंचे
18 अप्रैल 2018 को शमी और उनके भाई ने कोलकाता में बयान दर्ज कराए
06 मई 2018 को हसीन जहां कोलकाता से ससुराल सहसपुर पहुंची
07 मई 2018 को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम ने अमरोहा में बयान दर्ज किए
08 मई 2018 को जोया में मियां बीवी का विवाद सुलझाने के लिए तुर्क बिरादरी की पंचायत हुई
28 अप्रैल 2019 की शाम हसीन ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया
29 अप्रैल 2019 को हसीन को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed