फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shakti Rasoi gave 'Shakti' to women, earning every month

Moradabad News: शक्ति रसोई ने महिलाओं को दी ''शक्ति'' हर महीने हो रही कमाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Shakti Rasoi gave 'Shakti' to women, earning every month
मुरादाबाद। अब नारी न तो अबला है और न ही कमजोर। क्योंकि महिलाएं अब घर की चहारदीवारी से निकलकर अपने घर के खर्च में हाथ बंटा रही हैं। यह बदलाव आया है, उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर। ऐसे ही दस महिलाओं के एक समूह ने अपने जीवन में बदलाव लाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। ये महिलाएं अपने परिवार के भरण-पोषण से लेकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तक का खर्च उठा रही हैं।
विज्ञापन

जिगर कॉलोनी की रहने वाली सारिका सिंह ने चार साल पहले डूडा के जरिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया था। इसके बाद उन्होंने आठ महिलाओं को रोजगार दिया और घर पर भगवान के पोशाक तैयार करने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे इस काम ने रफ्तार पकड़ी और त्योहारों के मौके पर 70 से 80 हजार की कमाई होने लगी। भगवान का पोशाक तैयार करने का ऑर्डर मुरादाबाद के अलावा आसपास के जिलों से भी आने लगा। धीरे-धीरे नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और मेरठ तक के शहरों से ऑर्डर मिलने लगे। डूडा ने समूह के बेहतरीन काम को देखते हुए शक्ति कैंटीन के संचालन करने की जिम्मेदारी इस समूह को सौंप दी।
विज्ञापन

डूडा ने समूह को नगर निगम परिसर में जगह भी उपलब्ध कराई और सरकारी मदद से इन्हें कैंटीन संचालित करने के लिए जरूरी सामान भी मुहैया कराए गए। मार्च के महीने में शुरू हुई इस कैंटीन में कम दाम पर खाने को उपलब्ध कराया गया। कैंटीन को पांच महिलाएं मिलकर संचालित कर रही हैं। यहां 50 से 60 रुपये में लोगों को भरपेट खाना मिल रहा है। क्वालिटी अच्छी होने के चलते कैंटीन पर निगम के कर्मचारियों के अलावा रेलवे, बैंक, आयकर विभाग के कर्मचारी भी खाना खाने के लिए पहुंचते हैं। कैंटीन और भगवान का पोशाक तैयार करने वाले इस समूह की हर महिला को प्रतिमाह 10-12 हजार की कमाई हो रही है, जोकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को थोड़ा मजबूत कर रहा है। कैंटीन में चाय, कॉफी, सूप, मैगी, स्नैक्स के अलावा खाने के सामान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फाइव स्टार होटल के शेफ ने दिया प्रशिक्षण
कैंटीन में काम करने वाली दीपशिखा ने बताया कि उन्हें खाना बनाने के लिए सूडा (राज्य नगरीय विकास अभिकरण) की ओर से फाइव स्टार होटल के शेफ से प्रशिक्षण दिलाया गया था। यहां से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला था। यहां खाना खाने वाले लोग बताते हैं कि खाना खाकर उन्हें उनके घर की याद आ गई है। कैंटीन में साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाता है।

ये महिलाएं हैं शामिल
समूह में सारिका सिंह, दीपशिखा, संगीता, कनुप्रिया, मीनाक्षी, ममता, लता, भगवती और रेखा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed