फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sex racket running under the guise of insurance, five accused including two women arrested

बीमा करने की आड़ में चला रहे सेक्स रैकेट, दो महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sex racket running under the guise of insurance, five accused including two women arrested
मुरादाबाद। मझोला और सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस सेक्स रैकेट को संचालित कर रहीं दो महिलाएं और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य बीमा कराने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे। पुलिस ने दो युवतियां भी आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराई हैं, जिन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया गया और उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं और पुरुष शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह और मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। टीम ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक छापे मारे। पुलिस ने दीन दयाल नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद ही सेक्स रैकेट के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। शनिवार सुबह पुलिस ने मझोला के हरथला हड्डी मिल भोला सिंह की मिलक कांशीरामनगर स्थित एक मकान में दबिश दी। पुलिस ने यहां से पीलीभीत जनपद के न्यूरिया थानाक्षेत्र के खिरुवा निवासी राहुल दास, मझोला के खुशहालपुर निवासी राजू, धीरज भटनागर उर्फ बाबू निवासी दीन दयालनगर एमडीए सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा हरथला हड्डी मिल थाना सिविल लाइंस निवासी एक महिला और ईशानगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यहां महिलाएं किराये पर रह रही थीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह निजी बीमा कंपनी में पॉलिसी करने का काम करते हैं। अधिक लोग इनसे पॉलिसी कराए। इस लिए उन्हें सेक्स सर्विस भी मुहैया कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से दो पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दो महिलाओं समेत आरोपियों के खिलाफ मझोला थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से चला रहे थे रैकेट
मुरादाबाद। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि दोनों महिलाएं आरोपी राहुल दास, धीरज भटनागर उर्फ बाबू के साथ बीमा कंपनी में काम करते हैं। पॉलिसी कराने को लोग तैयार नहीं हुए तो उन्हें सेक्स सर्विस देने की योजना बना ली थी। इसके बाद पॉलिसी कराने वाले लोग बढ़ते गए। चार साल से इसी तरह रैकेट चला रहे थे। इसके लिए बाहर से युवतियों और महिलाओं को रुपये देकर बुलाया जाता था। इसके बाद ग्राहक के बताए स्थान उन्हें भेज दिया जाता था। युवतियों और महिलाओं को पहुंचाने का काम राजू करता था, जिसके बदले उसे दस हजार सैलरी दी जाती थी।
पश्चिम बंगाल से दिल्ली स्टडी करने आईं और आरोपियों के चंगुल में फंस गईं युवतियां
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र से मुक्त कराई गईं दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल दार्जीलिंग की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां दिल्ली में स्टडी करने आईं थीं। लॉकडाउन और कोरोना कॉल में युवतियां अपने घर नहीं लौट पाईं तो इन्होंने रोजगार की तलाश शुरू कर दी थी, तब आरोपी महिला से इनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। महिला दोनों युवतियां को दिल्ली से मुरादाबाद नौकरी दिलवाने के बहाने ले आई थी। यहां आकर युवतियां से देह व्यापार कराया गया। यहां एक महिला के घर में दोनों युवतियां को बंद रखा जाता था।
सेक्स सर्विस शुरू की तो बढ़ गई ग्राहकों की संख्या
मुरादाबाद। रामपुर के बिलासपुर निवासी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चार साल पहले जब उसने बीमा एजेंट के रूप में काम शुरू किया था। महीनों बीतने के बाद भी एक भी पॉलिसी नहीं कर पाई थी। कंपनी की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि पॉलिसी कीजिए। जब जाकर वह छह माह में मात्र दो पॉलिसी कर सकी थी। इसके बाद महिला ने पॉलिसी लेने वालों को सेक्स सर्विस देना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ऐसा करने से एक माह में ही उसने नौ पॉलिसी कर दी थी। इससे उसे 75 हजार रुपये कमीशन केवल एक माह में ही मिला था। अगले माह में पंद्रह और इसके बाद तो संख्या बढ़ती चली गई।
आलीशन मकानों किराये रहते थे आरोपी
मुरादाबाद। हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सदस्य शहर के आलीशान मकानों में किराये पर रहते थे, ताकी लोग इनके जुड़ते रहें। पुलिस और अन्य लोग भी इन पर कोई शक नहीं करता था।
खुलासा करने वाली टीम
मुरादाबाद। टीम में सीओ इंदु सिद्धार्थ, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह, मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह, दरोगा प्रदीप कुमार, उज्ज्वल राणा, कांस्टेबल निखिल, विशाल रावत, अन्नू तोमर, सविता, देवेंद्र सिंह, आकाश शर्मा, महिला कांस्टेबल नीरज कुमारी व रजनी शामिल रहे।
फोन और फेसबुक से बनाए ग्राहक
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी महिलाएं फोन कॉल और फेसबुक के जरिए लोगों को जोड़ती थीं। इसके लिए उन्होंने लोगों के पहले नंबर जुटाए। इसके बाद कॉल कर उन्हें पॉलिसी के बारे में जानकारियां दीं। फेसबुक पर भी मैसेंजर से मैसेज भेजकर उनसे चैटिंग कर अपने जाल में फंसाया था।

व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और नेताओं ने भी कराईं पॉलिसी
मुरादाबाद। हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने बताया कि उन्हें सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और नेताओं की भी पॉलिसी की हैं। पिछले चार साल में सैकड़ों लोग इन गिरोह के संपर्क में आ चुका है। अब पुलिस पॉलिसी कराने वाले लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
पकड़े गए आरोपी
1- राहुल दास निवासी ग्राम खिरूवा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
2- राजू निवासी मोहल्ला बसंत विहार कालोनी खुशहालपुर थाना मझोला, हाल पता मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निकट नमकिन फैक्टरी थाना मझोला,
3- धीरज भटनागर उर्फ बाबू निवासी दीन दयाल नगर एमडीए थाना सिविल लाइंस
4- एक महिला अमरोहा और दूसरी रामपुर के बिलासपुर की रहने वाली है। अब दोनों मझोला थानाक्षेत्र में किराये पर रहती हैं।
मौके से मिलीं सेक्स वर्धक गोलियां
मुरादाबाद। पुलिस को मौके से सेक्स वर्धक गोलियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, आई कार्ड समेत अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed