फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Several SP MP visit Jauhar University, support to students, declare will not let 'temple of education fall

UP: जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा के कई सांसद, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- नहीं गिरने देंगे शिक्षा का मंदिर

Sat, 25 Jul 2026 03:49 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आरडीए के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को सांसदों और पूर्व सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और समर्थन जताया। 

विज्ञापन
Several SP MP visit Jauhar University, support to students, declare will not let 'temple of education fall
जाैहर विवि गेट पर छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे सपा के सांसद और प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जौहर विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को पार्टी के सांसदों और पूर्व सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल में सांसद इकरा हसन, मुरादाबाद सांसद रुचिवीरा और संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत कई नेता शामिल हैं। सबसे पहले सांसद इकरा हसन रामपुर के गेस्ट हाउस पहुंचीं। इसके बाद रुचि वीरा और जियाउर्रहमान बर्क सहित अन्य सदस्य पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नेताओं ने बंद कमरे में बैठक की और फिर जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय के गेट पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात के दौरान सांसदों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और विश्वविद्यालय को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी भी कीमत पर गिरने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण का आदेश गलत है। यदि जिला प्रशासन उनकी बात नहीं मानता है तो वह उच्च अधिकारियों से मिलेंगे और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे। संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने का आदेश वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा संसद में उठाया जाएगा। 
 

इससे पहले बृहस्पतिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा विधायकों और पूर्व विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भी रामपुर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मिला था। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मुलाकात कर विश्वविद्यालय से जुड़े पूरे प्रकरण पर वार्ता करेगा।

पार्टी का आरोप है कि जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शिक्षा के अधिकार और संविधान की भावना के विपरीत है। सपा का कहना है कि विश्वविद्यालय में गरीब, पिछड़े, दलित और अन्य वर्गों के हजारों छात्र-छात्राएं नाममात्र की फीस पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

ऐसे में भवनों के ध्वस्तीकरण से विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल डीएम को ज्ञापन सौंपकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करेगा और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed