फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Several organizations came out in support of the High Court bench in western UP.

Moradabad News: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच के समर्थन में उतरे कई संगठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Several organizations came out in support of the High Court bench in western UP.
मुरादाबाद। 17 दिसंबर को मुरादाबाद बंद की सफलता को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना के लिए अधिवक्ताओं को समर्थन देने का एलान किया। सभी एक स्वर में बोले कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच होनी चाहिए।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के संयोजन में आयोजित बैठक में बार एसोसिएशंस के साथ साथ कई सामाजिक, कर्मचारी व राजनीति संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 17 दिसंबर को होने वाले बंद व प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग करने का वादा किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच न होने का नुकसान अधिवक्ताओं से ज्यादा आम जनता को है और उससे भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को है जिन्हें अधिकतर मामलों में विभाग की ओर से पैरवी करने के लिए सरकारी छुट्टी में से छुट्टी लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट जाना पड़ता है जिससे उनका कार्य भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी यूपी में छह मंडल व उनके 26 जिले आते हैं, जो जिनकी आबादी देश के कई राज्यों से ज्यादा है, इसके बावजूद ये आबादी सस्ते और सुलभ न्याय के लिए भटक रही है। यही कारण है कि हम सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच चाहते हैं। अब जन सामान्य में यह धारणा जागृत हुई, हमारी मांग अब सिर्फ अधिवक्ताओं की मांग नहीं है बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आम लोगों की मांग बन गई है। अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने 17 दिसंबर को मुरादाबाद बंद का समर्थन किया। संचालन बार के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में यह संगठन हुए शामिल
- जिला बार एसोसिएशन, ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन, जोनल टैक्स बार एसोसिएशन, मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन, बार एसोसिएशन ऑफ टैक्स, टैक्स एडवोकेट बार एसोसिएशन, सपा, कांग्रेस, शिवसेना, अपना दल, आम आदमी पार्टी, किसान यूनियन, भाजपा, फ्रीडम फाइटर संगठन, वैश्य जागरूक मंच, मुरादाबाद डिस्ट्रीब्यूटर्स वेलफेयर सोसायटी, सर सैय्यद एजुकेशनल सोसाइटी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा समेत करीब 60 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कांग्रेस ने दिया समर्थन
मुरादाबाद। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पर बार एसोसिएशन का समर्थन दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि वह 17 दिसंबर को मुरादाबाद बंद के आह्वान में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। ब्यूरो
00



आर्य समाज भी बंद में होगा शामिल

मुरादाबाद। 17 दिसंबर को मुरादाबाद बंद का समर्थन आर्य समाज ने भी किया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञानेंद्र गांधी ने कहा कि आर्य समाज की महानगर व जिला इकाई दोनों इस मांग में बार एसोसिएशन के साथ खड़ी रहेगी। ब्यूरो
00



शिवसेना ने समर्थन देते हुए फैसले का किया स्वागत

मुरादाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है और आम जनमानस से जुड़ा हुआ है। शिवसेना के पदाधिकारी बाजार बंद में शामिल होंगे और बिलारी, ठाकुरद्वारा तहसील में भी इस मांग को उठाते हुए ज्ञापन देंगे। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। समर्थन करने वालों में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, अरुण ठाकुर, शीबू पांडेय, बंटी मलिक व आकाश सिंह शामिल रहे। ब्यूरो

00



अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भी होगी शामिल

मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी बेंच की मांग पर अपना समर्थन दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि 17 दिसंबर को कायस्थ समाज मुरादाबाद बंद में शामिल होगा और पुरजोर तरीके से बेंच के लिए अपनी आवाज उठाएगा। 50 साल से ज्यादा लंबे समय से इस बेंच की मांग हो रही है लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। बेंच न होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के हजारों लोग रोजाना इलाहाबाद तक का चक्कर काटते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed