फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven years jail in lover's rape

प्रेमिका से बलात्कार में सात साल की सजा

Wed, 02 Dec 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 02 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
seven years jail in lover's rape
प्रेमिका से बलात्कार के मामले में अदालत ने प्रेमी को दोषी करार देते हुए उसे सात साल कैद और बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। हालांकि पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में कहा था कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था, वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और संबंध बनाए थे।
विज्ञापन




लेकिन पीड़िता नाबालिग थी लिहाजा उसके बयानों पर गौर नहीं किया गया। अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामला संभल जिले में नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नखासा का है। एक व्यक्ति ने मोहल्ले के ही मिथुन के खिलाफ पांच साल पहले नखासा थाने में अपनी नाबालिग बेटे के अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पीड़िता को बरामद कर लिया था। पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया था तो उसने आरोपी के पक्ष में बयान दिए थे। लेकिन जब उसका मेडिकल कराया गया तो वह नाबालिग निकली। लिहाजा कानूनन उसके बयानों को नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की सुनवाई एफटीसी फर्स्ट मनोज कुमार अग्रवाल की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष एडीजीसी जावेद कमर खां ने रखा। सुनवाई के बाद अदालत ने अभियुक्त मिथुन को दोषी माना और उसे सात साल कैद और बीस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed