{"_id":"61c61d03e36f8269b25ab9aa","slug":"seven-year-old-innocent-half-naked-in-field-kanth-news-mbd413799790","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय बालिका का गन्ने के खेत में अर्द्घ नग्न अवस्था में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वर्षीय बालिका का गन्ने के खेत में अर्द्घ नग्न अवस्था में मिला शव
विज्ञापन
कांठ में बालिका का शव मिलने के बाद मौके पर पूछताछ करते सीओ। संवाद
- फोटो : KANTH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ (मुरादाबाद)। नगर के एक मोहल्ले में तीन दिन पहले घर से खेलने निकली सात साल की मासूम का अर्धनग्न शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के मुताबिक, कांठ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक की सात वर्षीय बेटी 22 दिसंबर की शाम करीब चार बजे घर से बाहर खेलने के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी थी। इसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने मासूम की तलाश शुरू कर दी थी। कोई भी सुराग नहीं लगने पर गुरुवार को उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी किसान कस्बे में स्थित एक इंटर कॉलेज के पीछे स्थित अपने गन्ने के खेत पर गए थे। जब वह खेत में अंदर गए तो यहां खून से लथपथ एक मासूम का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेशचंद्र गौतम, प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीन दिन से लापता मासूम के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, मासूम के चेेहरे और माथे पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही गले पर कपड़ा कसने के निशान भी मिला है। इसके चलते लोगों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी मासूम
कांठ। मछली विक्रेता की सात वर्षीय बेटी कस्बे में ही उसके घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण वह पिछले आठ दिन से स्कूल नहीं आ रही थी। उसका मौत की सूचना काफी दुखद है। संवाद
कस्बे की मासूम तीन दिन से लापता थी। इस मामले में पिता की तहरीर पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसका शव एक गन्ने के खेत से अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या फिर उसका प्रयास हुआ है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। - महेशचंद्र गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कांठ।
पिता बोले- मेरे बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उससी हत्या कर दी
कांठ। नगर के एक मोहल्ला निवासी मछली विक्रेता की सात वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में उसके पिता का कहना है कि उसकी या उसके परिवार की किसी से कोई भी रंजिश नहीं है। उसकी मासूम बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था। पिता रो रोकर बार बार यह बात दोहरा रहा था। साथ ही वह बेहोश हो रहे थे। वहीं मोहल्ले के लोग उन्हें ढांढस बधा रहे थे। मासूम के पिता के घर की आर्थिक स्थित भी कमजोर है। वह बाजार में फेरी लगाकर मछली बेचते हैं। उसका कहना है कि उनके पांच बेटी और चार बेटे हैं। मृतक बेटी उसकी पहली पत्नी से जन्मे बच्चों में से सबसे छोटी थी। करीब छह वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई थी। संवाद
मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
कांठ। मासूम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि उसकी सगी मां की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। अब सौतेली मां ही उसकी देखभाल करती थी। मासूम की मौत से पिता, भाई, बहनों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद