फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven year old girl student dies of heart attack in school at Amroha

UP: स्कूल में सात साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत...अब बच्चों के लिए भी Heart Attack का खतरा; हर कोई हतप्रभ

Mon, 26 Aug 2024 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

अमरोहा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्कूल में सात वर्षीय छात्रा को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Seven year old girl student dies of heart attack in school at Amroha
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगड़ी निवासी किसान तनवीर की बेटी इफत (7) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पास के ही एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शनिवार दोपहर कक्षा में पढ़ाई के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ी थी। 
विज्ञापन


छात्रा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। गांव शकरगड़ी निवासी तनवीर की बेटी इफत पास के ही गांव हाकमपुर में एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। 
विज्ञापन


शनिवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी से कुछ पहले कक्षा में पढ़ाई के दौरान इफत की हालत बिगड़ गई। छात्रा को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शिक्षकों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा को बेहोशी की हालत में पास के ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर परिजन छात्रा को गजरौला ले गए, जहां शनिवार शाम चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने छात्रा की मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। छात्रा तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि मासूम बच्ची की हार्ट अटैक होने का कोई मामला अस्पताल नहीं पहुंचा है।
 

अब बच्चों के लिए भी हार्ट अटैक का खतरा
जिले में एक के बाद एक हार्ट अटैक से मौत होने के मामले सामने आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि युवा तो हार्ट अटैक का शिकार हो ही रहे हैं। कम उम्र के बच्चों की भी दिल का दौरा पड़ने से जान जा रही हैं। 15 दिनों में मंडी धनौरा और हसनपुर में दो बच्चों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। चिकित्सक भी कम उम्र के बच्चों को हार्ट अटैक आने को लेकर हैरान हैं। हालांकि, उनका मानना है कि सही खानपान न होना भी इसका मुख्य कारण हो सकता है।
 

जन्मदिन से एक दिन पहले चली गई थी जान
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव सैरकपुर निवासी भूपेंद्र यादव के बेटे विशु (12) की 11 अगस्त को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह कक्षा छह का छात्र था। उसके सीने में दर्द उठने के बाद जान चली गई थी। दुख वाली बात यह थी कि जन्मदिन से एक दिन पहले ही उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।


 

कक्षा में हुई घटना से हर कोई हतप्रभ
हसनपुर गांव शकरगड़ी में किसान तनवीर की बेटी इफत की कक्षा में ही तबीयत बिगड़ना और हार्ट अटैक आने से हर कोई हतप्रभ है। लोगों का कहना है सात साल की उम्र में हार्ट अटैक आना बेहद चिंताजनक है।

क्रिकेट खलते हुए आया था 16 वर्षीय प्रिंस को अटैक
31 दिसंबर 2023 को भी हसनपुर में चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। मोहल्ला कायस्थान निवासी राजीव सैनी के बेटे प्रिंस (16) को क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक आया था। फील्डिंग करने के दौरान प्रिंस की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। इस घटना ने परिवार को तो झकझोर ही दिया था, वहीं लोग भी हैरत में आ गए थे।

इन युवाओं की हो चुकी है हार्ट अटैक से मौत
-10 दिसंबर 2021 हसनपुर क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकड़ी निवासी कोसिंद्र (22) की हार्ट अटैक से मौत गई थी।
- 9 नवंबर 2022 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई निवासी इमरान अहमद (30) की माॅर्निग वॉक पर जाते समय मौत हो गई थी।
-11 फरवरी 2023 में हसनपुर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्र आजम की रसिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
-29 अगस्त 2023 की रात को हार्ट अटैक से हसनपुर के मोहल्ला खेबान निवासी बीबीए के छात्र नितेश (18) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
-14 सितंबर 2023 को गांव तरौली सोनू कुमार (30) पुत्र इकराम सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
- 1 जनवरी 2024 ढबारसी निवासी किसान मुनाजिर सैफी (40) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- 13 मार्च 2024 को हसनपुर के मोहल्ला पूठरोड कालाशहीद निवासी शकील चौधरी (48) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
- 23 मार्च 2024 को को हसनपुर के सभासद शाहनवाज अंसारी के छोटे भाई बिलाल अंसारी (35) का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
-11 मई 2024 को गांव पतेई खादर निवासी विजय कुमार (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
-25 जुलाई 2024 की रात को गांव मटीपुरा में बंटी उर्फ मनोज शर्मा (38) की डीजे पर डांस करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

हार्ट अटैक की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम होना चाहिए
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कुछ बच्चों को जन्म से ही दिल की बीमारियां होती हैं। जिनकी जांच नहीं हो पाती है। इनमें दिल में छेद और कुछ हार्ट डिजीज देखे जाते हैं। इनकी वजह से बच्चे की हार्ट वाल्व और वेसल्स पर निगेटिव असर पड़ता है। कई मामलों में माता-पिता भी इससे अनजान होते हैं कि उनके बच्चे को इतनी खतरनाक बीमारी है।

बताया कि खराब खानपान और बिगड़े लाइफस्टाइल के चलते उनमें मोटापा बढ़ रहा है, जो दिल बीमारियां बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं आजकल बच्चे बाहर खेलना कम कर रहे हैं। बताया कि हार्ट अटैक की पुष्टि के लिए मृतक का पोस्टमार्टम होना जरूरी है। जिससे साफ हो जाएगा कि हार्ट अटैक आया या फिर अन्य बीमारी से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed