रोलबॉल फेडरेशन कप के लिए मुरादाबाद के सात खिलाड़ियों का चयन
सार
प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय रोलबॉल स्टेडियम पुणे में आयोजित होगी। जिला रोलबॉल संघ के सचिव शाहवेज अली ने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के लिए पदक जीता है। वर्ष 2021 में राजस्थान में आयोजित जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में गोलकीपर सिद्धि खुराना सिल्वर मेडल जीतने वाली यूपी की टीम में शामिल थीं।
विज्ञापन