फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven patients including 13-year-old teenager corona infected

Moradabad News: 13 वर्षीय किशोर सहित सात मरीज कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seven patients including 13-year-old teenager corona infected
मुरादाबाद। जिले में 13 वर्षीय एक किशोर सहित सात मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संक्रमण से बचने के लिए लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

कोठीवाल नगर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, अमलतास कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, खुशहालपुर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ने बुखार, जुकाम आदि की परेशानी के बाद शनिवार को एंटीजन की जांच करवाई थी, जहां उनमें कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। नया गांव अवंतिका कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोर को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। उसके परिजनों ने जब निजी लैब में आरटीपीसीआर करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ताड़ीखाना निवासी 49 वर्षीय महिला और खाई खेरा मूंढापांडे निवासी 55 वर्षीय महिला ने निजी पैथोलॉजी पर ट्रूनेट की जांच करवाई थी तो पता चला कि दोनों महिलाएं कोरोना संक्रमित हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि घर से बाहर निकलते समय लोगों को मास्क पहनना चाहिए और थोड़ी-थोड़ी देर बार साबुन से हाथ धुलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed