फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven new corona positve in moradabad

सिविल लाइन का सिपाही, निजी अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ कर्मी समेत 7 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
seven new corona positve in moradabad
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाने का सिपाही और निजी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ कर्मी समेत कोरोना के सात नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। संक्रमितों में मालवीय नगर के निर्यातक का बेटा भी शामिल है। निर्यातक के परिवार में अब तक पांच संक्रमित आ चुके हैं। संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 320 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को केजीएमयू से छह पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट जारी हुई। इनके सैंपल 14 जून को भेजे गए थे। सीएमओ के मुताबिक संक्रमितों में सिविल लाइन थाने में तैनात 39 साल का कांस्टेबल है। कांस्टेबल ने बताया कि राम गंगा विहार चौकी में उसकी पोस्टिंग है और टीडीआई सिटी हॉटस्पॉट क्षेत्र में उसकी ड्यूटी लगी थी। कांस्टेबल पुलिस लाइन में रहता है और बुखार की शिकायत के बाद सैंपल कराया गया था। कांस्टेबल को टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एपेक्स अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ कर्मचारी भी संक्रमित आया है। 30 साल का कर्मचारी अमरोहा के बरखेड़ा का निवासी है। मुरादाबाद में प्रेम नगर में किराये पर रहता है। कर्मचारी के पॉजिटिव आने से हड़कंच मचा है। फोटोन अस्पताल के चिकित्सक का 19 साल का बेटा संक्रमित आया है। रामपुर दोराहा के पास रहने वाले चिकित्सक को लकवा है। 19 साल का बेटा ही डाक्टर को अस्पताल छोड़ता और घर लाता है। युवक का भाई टीएमयू में ओटी टेक्नीशियन है और कोविड ड्यूटी कर चुका है। हालांकि, परिवार में अन्य कोई पॉजिटिव नहीं है। कंजरी सराय में चाय की दुकान चलाने वाला 42 साल का व्यक्ति भी संक्रमित आया है। चाय विक्रेता मूलरूप से बिलारी का रहने वाला है और फकीरपुरा में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालवीय नगर के निर्यातक का 25 साल का बेटा भी पॉजिटिव आया है। निर्यातक की पत्नी, दो बहुएं और एक बेटा पहले से पॉजिटिव है। परिवार में पांच लोग संक्रमित आ गए हैं। टीडीआई सिटी निवासी दवा के होलसेल कारोबारी की 45 साल की पत्नी भी पॉजिटिव आई है। कारोबारी की बुध बाजार न्यू मार्केट में दवा की दुकान है। पत्नी को बुखार आने पर डिप्टी गंज में एक डाक्टर को दिखाया था। डाक्टर की सलाह पर कोरोना का सैंपल कराया गया था। बिलीरी निवासी एक चिकित्सक भी पॉजिटिव आए हैं। वह मुरादाबाद के सिद्ध अस्पताल के आईसीयू में ड्यूटी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed