{"_id":"6b2750089aa80af227b6b63d91647c4a","slug":"seven-guys-kidneped-and-raped-a-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर सात लोगाें ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा कर सात लोगाें ने किया गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा में एक युवती से सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
विज्ञापन
प्रेमी के बुलावे पर उससे मिलने पहुंची युवती का प्रेमी ने दोस्तों की मदद
से अपहरण कर लिया। जंगल में बंधक बनाने के बाद प्रेमी और उसके छह दोस्तों
ने आधी रात तक युवती के साथ बलात्कार किया।
किसी तरह छूटकर आधी रात में घर पहुंची युवती ने परिजनों को खबर दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घटना में शामिल पीड़िता के प्रेमी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
पाकबड़ा कस्बे में मोहल्ला ईदगाह निवासी बीस वर्षीय एक युवती का कस्बे के ही मेहराज पुत्र आसक अली से अफेयर चल रहा था। शनिवार को शाम करीब पांच बजे युवती को उसके प्रेमी ने मिलने के लिए बाजार में बुलाया। युवती बाजार में पहुंची तो मेहराज ने उसे अपने दोस्त रहमत अली की बाइक पर बैठा दिया। मेहराज ने उसे झांसा दिया गया कि कुछ दूरी पर जाकर बात करेगा।
लेकिन बाइक पर बैठाने के बाद रहमत अली उसे जबरन कैलसा रोड पर जंगल में ले गया। कुछ ही देर में वहां मेहराज अपने साथ शहनवाज और अजीम को लेकर पहुंच गया। इसके बाद मेहराज ने नसीम, फहीम और अब्द़ल कहर को भी बुला लिया।
पीड़िता का आरोप है कि जंगल में उसे बंधक बनाने के बाद प्रेमी मेहराज व उसके छह साथियों ने उसके साथ बारी - बारी से बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। रात में करीब एक बजे तक उसे जंगल में बंधक बनाकर रखा किया।
गैंगरेप के बाद आरोपी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता किसी तरह गिरती पड़ती आधी रात अपने घर पहुंची तो परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छापामारी की।
पुलिस ने युवती के प्रेमी मेहराज व उसके दोस्तों रहमत अली, नसीम, फहीम, अब्दुल कहर, शहनवाज व अजीम को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पाकबड़ा में युवती को बंधक बनाकर सात लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। घटना गंभीर है गैंगरेप में शामिल सभी सात अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।