फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven day Shri Jambhavani Harikatha Gyan Yagya completed

Moradabad News: सात दिवसीय श्री जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ संपन्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Seven day Shri Jambhavani Harikatha Gyan Yagya completed
डिलारी। क्षेत्र के गांव सरकड़ा विश्नोई में विश्नोई मंदिर समिति के तत्वाधान में प्राचीन विश्नोई मंदिर पर सात दिवसीय श्री जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ के संपूर्ण होने व वैशाख की अमावस्या पर शुक्रवार को विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य अमृतानंद जी व महंत श्री स्वामी प्रणवानंद जी महाराज, चन्द्रमोहन शास्त्री, सागरानंद महाराज, राजू महाराज, शरणानंद महाराज व गाेंविद शरणा नंद महाराज द्वारा जंभवाणी के 120 शब्दों पर आहुतियां प्रदान की गईं। पांच कलशों को वैदिक मंत्रों के द्वारा स्थापित किए गए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कराने का आह्वान किया। वह उच्च पदों पर पदासीन होकर अपने समाज की पहचान बना सकें। पर्यावरण के लिए सरकड़ा विश्नोई एक ऐतिहासिक गांव है जहां अग्रेजों को शिकार करने से इस गांव के लोगों ने रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के लोग आज भी अपने क्षेत्र में जीव हत्या नही करने देते हैं। जीव हत्या व वृक्षों के कटान रोकने का आह्वान किया। अतिथियों को महंत प्रणवानंद महाराज ने पट्टा व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, एडवोकेट सुशील कुमार विश्नोई, डॉ. राजीव मोहन विश्नोई, हरिओम सिंह विश्नोई, मानवी विश्नोई, राजन विश्नोई, सुनिल कुमार, संजय विश्नोई, गौरव चौहान व रवींद्र पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed