{"_id":"693492a063d318299d03924f","slug":"seven-complaints-were-resolved-on-the-spot-in-the-presence-of-the-dm-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111487-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीएम की मौजूदगी में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीएम की मौजूदगी में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
कांठ। शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुज सिंह द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। यहां दर्ज 68 मामलों में से सात शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान समाधान दिवस से सहायक अभियंता लघु सिंचाई और अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण के गैरहाजिर रहे।
इस अवसर पर समाधान दिवस के दौरान डीएम के समक्ष राजस्व, पुलिस, बिजली, आपूर्ति, जल निगम, विकास आदि विभागों से संबंधित शिकायतें और समस्याएं फरियादियों के द्वारा दर्ज कराई गई। इस दौरान कोई राशन संबंधी शिकायत लेकर डीएम के समक्ष पेश हुआ तो किसी ने बिजली बिलों व मीटरों से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। राजस्व संबंधी मामले भी गूंजते रहे। फरियादियों की अधिक भीड़ होने के कारण शनिवार को पहली बार ढाई बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस चला। यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी छजलैट आदित्य श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, परियोजना निदेशक निर्मल द्विवेदी, डीडीओ जीबी पाठक, बीएसए विमलेश कुमार, एसडीएम संत दास पंवार, तहसीलदार राजकुमार सिंह, एनटी कांठ योगेशचंद्र शर्मा, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, एनटी छजलैट अनिल कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, ईओ कांठ रामेश्वर दयाल, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी सहित जिला और स्थानीय स्तर के अधिकारी रहे।