{"_id":"6712fe1a932a32b0f504c794","slug":"seven-claimants-took-10-papers-on-the-first-day-of-nomination-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-503422-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नामांकन के पहले दिन सात दावेदारों ने लिए 10 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नामांकन के पहले दिन सात दावेदारों ने लिए 10 पर्चे
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को सात दावेदारों ने कुल 10 पर्चे खरीदे। हालांकि, पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। पर्चा खरीदने वालों में सपा के पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान और कांग्रेस नेता व उनके परिवार के लोग शामिल हैं। अभी तक बसपा के अलावा किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम कार्यालय में पहले दिन रिटर्निंग अफसर एसीएम प्रथम संत दास पंवार की मौजूदगी में 11 बजे से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू हुई। पूर्व विधायक एवं सपा नेता मो. रिजवान ने दो पर्चे कय्यूम हुसैन से मंगाए। इसमें एक पर्चा सपा के नाम पर और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के ताैर पर मंगवाया। निर्दलीय दावेदार मसरूर ने दो पर्चे लिए हैं। किसान क्रांति दल से जुड़े अकरम चौधरी ने भी दो पर्चे खरीदे। वहीं सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी से जुड़े साजेब ने एक पर्चा लिया। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
-- -- -- -- -- -- -
कांग्रेस नेता के परिवार ने खरीदे तीन पर्चे
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अहसान खान, उनकी पत्नी दरक्शा बेगम और बेटा दाऊद खान ने भी एक-एक पर्चा लिया। कांग्रेस नेता की पत्नी दरक्शा 2022 में कुंदरकी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी। कांग्रेस नेता के पुत्र दाऊद वर्तमान में पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
तीन बार विधायक रहे रिजवान
पहले दिन ही दो पर्चे खरीदने वाले पूर्व विधायक मो. रिजवान समाजवादी पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। पूर्व विधायक को समाजवादी पार्टी से टिकट की उम्मीद है। इसलिए वह चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
-- -- -- -- --
कलक्ट्रेट के आसपास रही कड़ी सुरक्षा
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पांच बैरिकेडिंग लगाई हैं। कमिश्नरी के दोनों तरफ और कलक्ट्रेट जाने वाले तिराहे पर एक बैरिकेडिंग लगाई है। इस रास्ते पर वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगाई है। पुलिस कार्यालय के गेट पर पुलिस की जबरदस्त चेकिंग व्यवस्था की गई है। डीएम कार्यालय के सामने और पीछे बैरिकेडिंग कर सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। पुलिस प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ के बाद अंदर जाने की इजाजत दे रही थी।