{"_id":"67e70b728531a758fb0a0e33","slug":"seven-blows-were-made-on-the-aunt-and-one-blow-was-made-on-the-grandmother-with-a-hammer-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-611174-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुआ पर सात, दादी पर हथाैड़े से किया एक वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुआ पर सात, दादी पर हथाैड़े से किया एक वार
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुआ और दादी की हत्या करने वाले साहिल उर्फ सोनू ने हथाैड़े से पहला वार अपनी बुआ वंदना शर्मा पर किया। वह चीखने लगीं तो उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे से बाहर ले गया। इसके बाद सिर पर एक के बाद एक छह वार किए। बेटी को बचाने के लिए सरोज अपने पोते के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उसे रहम नहीं आया। बाद में आरोपी ने हथाैड़े से एक वार अपनी दादी के सिर पर किया, जिससे उनकी भी माैत हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने यह बातें कुबूल कीं।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो फर्श पर खून ही खून फैला था। वंदना शर्मा के सिर के बाल टूटे मिले, जिसे फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए एकत्र किया। माैके पर संघर्ष के निशान भी मिले। आरोपी साहिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कई दिन से दादी और बुआ से रुपये मांग कर रहा था, लेकिन वह पैसे देने से मना कर रही थीं। इसके बाद ही उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था।
शुक्रवार सुबह छह बजे आरोपी उठा और उसने देखा कि दादी और बुआ अपने कमरे में हैं। दोनों को जगाया और फिर रुपये मांगे। जैसे ही मां-बेटी ने रुपये देने से इन्कार किया तुरंत आरोपी ने पहला वार अपने बुआ के सिर पर किया। उनके मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद वह बुआ को घसीटकर कमरे के बाहर लाया। इससे उनके सिर के बाल भी टूट गए। फिर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। सरोज शर्मा के मकान के दरवाजे दो रास्तों पर खुलते हैं। हत्या के बाद आरोपी ने एक दरवाजे को अंदर से बंद किया और दूसरे दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग निकला।