फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Settlement between husband and wife after counseling at Nari Utthan Kendra in Moradabad

बन गई बात: समय से घर आएगा पति, गर्म खाना देगी पत्नी... 28 साल की शादी टूटने से बची, यहां हुआ समझौता

Sat, 14 Jan 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

 मुरादाबाद में पति पत्नी के बीच हुआ विवाद नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के बाद खत्म हो गया। अब पति समय से घर आएगा और पत्नी उसे गर्म खाना देगी। इसके बाद दोनों साथ साथ रहने को तैयार हो गए।

विज्ञापन
Settlement between husband and wife after counseling at Nari Utthan Kendra in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मुरादाबाद में मामूली विवाद में 28 साल साथ रहने वाले पति पत्नी के बीच पनपा विवाद नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के बाद खत्म कर दिया। अब पति समय से घर आएगा और पत्नी उसे गर्म खाना देगी। इसके बाद दोनों साथ साथ रहने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के हरथला निवासी 50 वर्षीय महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 साल पहले हुई थी। पति मजदूरी करते हैं। एक बेटा और बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। महिला ने बताया कि एक माह पहले पति रात ग्यारह बजे घर आए थे। पति ने उस पर दबाव बनाया कि वह खाना गर्म करके दे। 
विज्ञापन


पति शराब के नशे में थे। महिला ने बताया कि गैस सिलिंडर खाली हो गया है। अब खाना गर्म नहीं होगा। इसी बात को लेकर पति ने महिला के साथ मारपीट की थी। इसके बाद महिला अपनी बेटी के घर चली गई थी। बेटी ने फोन पर पिता से इस बात की शिकायत की थी। अगले दिन मजदूर ने बेटी के घर जाकर भी हंगामा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के प्रार्थना पत्र को काउंसिलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेज दिया था। यहां दोनों पक्षों को सुना गया। जिसमें तय हुआ कि अब पति समय से घर लौटेगा और शराब पीकर हंगामा

नहीं करेगा। जबकि महिला पति को गर्म खाना देगा। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संदीपा चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पति पत्नी साथ साथ रहने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed