फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Senior workers are the backbone of BJP

भाजपा की रीढ़ हैं वरिष्ठ कार्यकर्ता : डॉ. जितेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Senior workers are the backbone of BJP
संभल।
विज्ञापन

नगर के एकता विहार में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसकी शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष मार्ल्यापण करके की गई।
लोकसभा के कलस्टर इंचार्ज और एमएलसी सतपाल सैनी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जगह-जगह बैठकों का आयोजन किया गया है। पार्टी की मंशा सदैव भाजपा को सशक्त करने की रही है। यह कार्यकर्ताओं के बिना संभव नहीं है। देश को समृद्ध करना है या शक्तिशाली करना है, यह सब आप सब के सहयोग के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे जो वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, उन्हीं के परिश्रम से आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। पार्टी को यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत परिश्रम किया है। यह कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इन्होंने संगठन को 50 साल तक संघर्ष करके जीवित रखा है और आज उस संघर्ष का ही नतीजा है, कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा बन गई है। हम नौ वर्ष का जब यह उत्सव मना रहे हैं, तो सबसे ज्यादा सम्मान हम अपने पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ही दे रहे हैं। जिन्होंने बिना सत्ता, बिना लालच के पार्टी के प्रति अपना इतना संघर्ष कर बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने की। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, राजेश सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव, पंकज गुप्ता, सुरेश सैनी, हर्षित रस्तोगी, भारत सिंह यादव, मंजू दिलेर, डा. नरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed