फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seeking a share in tickets by demonstrating the community's stake.

Moradabad News: समाज की हिस्सेदारी दिखाकर टिकट में मांग रहे भागीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Seeking a share in tickets by demonstrating the community's stake.
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कई समाजों के संगठन अपनी हिस्सेदारी दिखाकर टिकट में भागीदारी मांगने लगे हैं। मुरादाबाद नगर सीट पर परशुराम संघर्ष समिति, सैनी सभा और राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ ने दावेदारी ठोकी है। ये संगठन अपनी बिरादरी के लिए टिकट मांग रहे हैं। इन संगठनों के पदाधिकारी समाज के बड़े नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की ओर से तीन सर्वे कराए चुके हैं। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर हुए सर्वे में सबसे ज्यादा 20 नाम चर्चा मेें रहे। हालांकि अभी दो और सर्वे होने की उम्मीद है। तीन सर्वे के बाद कुछ और नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

वहीं सपा की ओर से भी सर्वे कराया जा रहा है। पार्टी ने जिले में हारी हुई सीट मुरादाबाद नगर और कुंदरकी पर ही सर्वे कराया है। सपा में शहर सीट से तीन हिंदू नाम सामने आए हैं। जबकि कुंदरकी से दो पूर्व विधायक समेत चार नाम चर्चा में रहे। इसके अलावा दोनों सीटाें से दर्जन भर से अधिक लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दावेदारों के बीच टिकट के लिए परशुराम संघर्ष समिति, सैनी सभा और राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ भी कूद पड़ा है। ये संगठन अपने समाज से उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए इन संगठनों ने सोशल मीडिया पर बकायदा मुहिम चला रखा है। वहीं समाज की बैठकों पर उम्मीदवार बनाए जाने का मुद्दा भी उठा रहे हैं। यही नहीं लोगों के बीच जाकर अपनी बिरादरी की हिस्सेदारी बता रहे हैं और इसके आधार पर राजनीतिक दलों से अपनी भागीदारी मांग रहे हैं। इसके संगठनों के अलावा पाल समाज और कश्यप समाज भी अपनी बिरादरी की भागीदारी की मांग उठा रहा है।
00
राजनीतिक दलों ने की ब्राह्मण समाज की अनदेखी
मुरादाबाद। परशुराम संघर्ष समिति के संस्थापक एवं जिलाध्यक्ष रजत शर्मा का कहना है कि राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज की अनदेखी की है। नगर विधानसभा क्षेत्र में भूमिहार ब्राह्मण मिलाकर करीब 75 हजार मतदाता हैं। ब्राह्मणों को भाजपा को कोर वोटर माना जाता है। लेकिन यहां भी भागीदारी नहीं मिली। समिति ने कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय और सपा सांसद सनातन पांडेय से नगर सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवार उताने की मांग की है।
00
- विधानसभा चुनाव में सैनी बिरादरी को भी भागीदारी मिलनी चाहिए। नगर विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार मतदाता हैं। सैनी समाज से जुड़े लोग अलग-अलग दलों से टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। - डाॅ. वीर सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष, जिला सैनी सभा
00
- विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज को भी भागीदारी मिलनी चाहिए। लंबे समय से शहर सीट से टिकट की मांग की जा रही है। मैंने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। - राजीव गुंबर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ
00
- भाजपा सर्वसमाज को लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी जातिगत समीकरण पर ध्यान देती है। पार्टी की कोशिश रहती है कि हर समाज को भागीदारी मिल सके। चुनाव में टिकट की बात हो या फिर संगठन में पद देने की बात हो, पार्टी हर समाज को भागीदारी देती है। - आकाश पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
00
- पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। प्रत्याशियों के चयन में स्थानीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाता है। फिलहाल बूथों को मजबूत करने और वोट बनवाने पर जोर दिया जा रहा है। - जयवीर यादव, जिलाध्यक्ष, सपा

00
- जिले की कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, ये गठबंधन के बाद ही तय होगा। इसके आधार पर ही समाज की टिकट में भागीदारी तय होगी। पार्टी हर समाज को साथ लेकर चल रही है। - विनोद गुंबर, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed