फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seeing the easy questions of the candidates who came to take the exam while getting wet, the faces blossomed

भीगते हुए परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के आसान सवाल देख खिले चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seeing the easy questions of the candidates who came to take the exam while getting wet, the faces blossomed
मुरादाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के लिए रविवार को विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए केंद्रों पर पहुंचे। दो पालियों में हुई परीक्षा में 87.73 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पंजीकृत 34357 अभ्यर्थियों में से 30144 परीक्षा देने आएए जबकि 4213 अनुपस्थित रहे। बारिश से परेशान रहे विद्यार्थियों के चेहरे परीक्षा में आसान सवालों को देखकर खिल गए। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डा अरुण कुमार दुबे का कहना है कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। कुछ अभ्यर्थी दस मिनट की देरी से आए थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सुबह की पाली में 39 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 19862 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 17594 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे, जबकि 2268 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 29 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 14495 अभ्यर्थियों में से 12550 उपस्थित थे, जबकि 1945 गैरहाजिर रहे। रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। ऐसे में अभ्यर्थी भीगते हुए केंद्र पहुंचे, जबकि परीक्षा छूटने के समय भी बारिश हो रही थी। अभ्यर्थी खुद को बारिश से बचाने और केंद्र पर जमा अपने समान को पहले पाने की जद्दोजहद करते नजर आए।
विज्ञापन

बच्चों को पतियों ने संभाला
सुबह की पाली में स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज में दिव्यांग महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को व्हीलचेयर पर बैठाकर केंद्र के अंदर ले गए। मैथोडिस्ट गर्ल्स कालेज में संभल जनपद से परीक्षा देने पहुंची महिला अभ्यर्थी की बेटी को उसके पति ने संभाला, जबकि आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर पाकबड़ा से आई महिला अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। वहीं उसके छोटे बच्चे को पति संभालने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 सवाल में से 120 से अधिक सवाल ठीक है। मेरिट अच्छी रहने की उम्मीद है। छह महीने से तैयारी कर रही थी। राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद में मास्क भी दिए थे। सुबह वाला ज्यादा अच्छा रहा है। दूसरी पाली में गणित विषय के सवाल अपेक्षाकृत कठिन लगे।
कंचन सिंह, अभ्यर्थी
सुबह शाम दोनों पालियों में बारिश में भीगते हुए परीक्षा देनी पड़ी। मेरी तैयारी अच्छी थी। इसलिए मुझे दोनों ही पेपर आसान लगे हैं। सौ से अधिक सवाल सही कर दिए हैं। बस में किराया भी नहीं लिया गया है।
इमरान अली, अभ्यर्थी
बिजनौर से बस से आया था और किराया नहीं लिया। परीक्षा अच्छी हुई है। सवाल ज्यादा कठिन नहीं थे। चाइल्ड लाइन से संबंधित कुछ प्रश्न थे। हिंदी के कुछ सवाल कठिन लगे। ओवर ऑल पेपर आसान आया था।
आदित्य, अभ्यर्थी
सुबह और शाम दोनों ही पाली में परीक्षा थी। मौसम खराब होने की वजह से बस से परीक्षा देने आया हूं। बस कंडेक्टर ने किराया नहीं लिया, लेकिन चालक बस नहीं रोक रहे थे। इससे काफी परेशानी हुई। प्रश्न आसान थे तो समय से पहले ही परीक्षा समाप्त कर ली थी।

अनस मलिक, अभ्यर्थी
गणित के कुछ सवाल कठिन थे। मैंने पहली पाली की परीक्षा दी। प्रश्नपत्र आसान था। जब पहले परीक्षा स्थगित हुई थी तो चिंता हो रही थी, लेकिन आसान सवालों को देखकर बहुत खुशी हुई। बारिश में भीगते हुए परीक्षा देने आए थे और अब भीगते हुए ही जा रही हूं।
तेजस्वी आर्या, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed