फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Security will be tight on the last Monday

Moradabad News: आखिरी सोमवार पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Security will be tight on the last Monday
मुरादाबाद। सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस मामले में थानों के अलावा मोबाइल दस्तों को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को भी लगाया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टैक्सी और रिक्शा स्टैंड समेत सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सोमवार की सुबह से तैनात होंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस विशेष ध्यान रखेगी।
विज्ञापन

आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भीड़ को देखते हुए नागफनी क्षेत्र के चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर पर सीओ कोतवाली के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। दोनों स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। पुलिस के साथ ही दो प्लाटून आरएएफ और एक प्लाटून पीएसी जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए भी एक टीम काम कर रही है। एलआईयू के जवान भी जगह जगह भ्रमण करते हुए अपनी रिपोर्ट एसएसपी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article