{"_id":"67f69fe1b385401906046199","slug":"security-in-sambhal-is-being-strengthened-after-uproar-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: बवाल के बाद मजबूत की जा रही शहर की सुरक्षा, लगेंगे 250 CCTV; इस इलाके की चौकी को बनाया जाएगा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: बवाल के बाद मजबूत की जा रही शहर की सुरक्षा, लगेंगे 250 CCTV; इस इलाके की चौकी को बनाया जाएगा थाना
Wed, 09 Apr 2025 09:57 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 09 Apr 2025 09:57 PM IST
सार
अलग-अलग स्थानों पर पुलिस चेकपोस्ट भी बनाने की योजना है। 250 सीसीटीवी कैमरों से शहर की निगरानी होगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद ही सुरक्षा मजबूत किए जाने के लिए कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
सत्यव्रत पुलिस चाैकी संभल
- फोटो : संवाद
विस्तार
24 नवंबर को बवाल के बाद शहर की सुरक्षा मजबूत की जा रही है। जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी को लोकार्पण हो चुका है। जबकि दीपासराय, खग्गूसराय और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस चौकियों का निर्माण चल रहा है। जबकि रायसत्ती पुलिस चौकी को थाने के रूप में स्थापित किया जाएगा। राजस्व विभाग से थाने के लिए एनओसी मिल गई है। एसपी ने शासन से बजट की मांग की है। बजट मिलते ही थाने का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद ही सुरक्षा मजबूत किए जाने के लिए कदम बढ़ाया है। जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण हो चुका है। अब हिंदूपुरा खेड़ा, दीपा सराय और खग्गू सराय में भी निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। शहर के मुख्य चौराहे, तिराहे और गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे पालिका के सहयोग से लगवाए जा रहे हैं। इसका कंट्रोल रूम एएसपी कार्यालय से ऑपरेट कराया जाएगा। जिससे शहर की हर गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचे। इससे अपराध पर काबू करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
सत्यव्रत पुलिस चौकी से जल्द संचालित होगा जिला कंट्रोल रूम
सत्यव्रत पुलिस चौकी भूतल पर संचालित होगी। दूसरी मंजिल पर जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा। सैटेलाइट टावर लगाया जा चुका है। एसपी का कहना है कि संभल सबसे ज्यादा संवेदनशील है। इसलिए जिला कंट्रोल रूम संचालित संभल से ही किया जाएगा। जिलेभर के थानों तक अच्छी रेंज पहुंच रही है। एक या दो दिन में फिर से टेस्टिंग करेंगे। इसके बाद उपकरण लगवाए जाएंगे। बताया कि जल्द ही कंट्रोल रूम संभल से संचालित होगा।
विज्ञापन