फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Security chalk chauband in collectorate, common people upset

Moradabad News: कलक्ट्रेट में सुरक्षा चाक चौबंद, सख्ती से आम लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Security chalk chauband in collectorate, common people upset
मुरादाबाद। जिला पुलिस ने नगरीय निकाय के नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर जाने वाले मार्गों के पांच स्थानों पर नाकाबंदी कर दी है। पुलिस चेकिंग के चलते कचहरी और अन्य कार्यालयों में जाने के लिए लोगों को बाहर ही अपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को खड़ा करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मंडलायुक्त कार्यालय परिसर से कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले तीन मार्गों पर चार बैरकेडिंग लगाई थीं। इसी प्रकार एसएसपी कार्यालय के नजदीक भी एक बैरकेडिंग लगाई गई थी। नामांकन स्थल की तरफ जाने से पहले लोगों को डीएफएमडी और एचएएचएमडी की जांच से गुजरना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इधर कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों में अपने कार्य से जाने वाले आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस चार पहिया और दो पहिया वाहनों को पहले ही रोक ले रही थी। सिर्फ अधिवक्ताओं को वाहन से जाने की छूट थी। कचहरी जाने वाले लोगों को अपने वाहन मंडलायुक्त कार्यालय के इर्द गिर्द रोड पर ही लगाना पड़ा। काफी लोग जांच और पूछताछ से बचने के लिए बैरंग वापस चले गए। सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट के चार सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय किया गया था ताकि कोई अवांछनीय व्यक्ति प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed