फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Secretary suspended for withdrawing money against rules in Daulara

दौलरा में गलत ढंग से धनराशि निकालने के आरोप में सचिव निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for withdrawing money against rules in Daulara
मुरादाबाद। विकास खंड मूंढापांडे की ग्राम पंचायत दौलरा में प्रशासकों का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद भी विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर निकाले गए 3.46 लाख रुपये के मामले में आरोपी पंचायत सचिव दयाराम को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तत्कालीन प्रशासक/एडीओ चंद्रपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडी (पंचायत) को डीपीआरओ ने पत्र भेजा है। प्रशासकों के कार्यकाल में विकास कार्य के नाम पर की गई गड़बड़ी के मामले में इस पहली कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दौलरा में प्रशासक का कार्यकाल ग्राम पंचायत की समितियों के गठन के साथ 27 मई को खत्म हो गया था, लेकिन इसके बाद भी आठ जून को एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव ने बतौर प्रशासक की हैसियत से 3,46,875 रुपये वॉल पेंटिंग, सैनिटाइजर छिड़काव, फॉगिंग मशीन, सोलर लाइट और पंचायत भवन निर्माण के नाम पर निकाल लिए थे। अमर उजाला ने छह अगस्त के अंक में इस मुद्दे को उठाया था। जिसका संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जांच की तो खबर में किया गया खुलासा सही पाया गया। डीपीआरओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत दौलरा के पंचायत सचिव दयाराम तथा तत्कालीन प्रशासक चंद्रपाल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था, लेकिन तय समय में दोनों संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन

इसके बाद डीपीआरओ ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को भेज दी। जिला विकास अधिकारी ने इस संबंध में डीएम के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत सचिव दयाराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ उन्हें विकास खंड मुरादाबाद से संबद्ध कर दिया है। साथ ही विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने दयाराम के निलंबन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रशासक/एडीओ (पंचायत) चंद्रपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपनिदेशक पंचायतीराज को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed