{"_id":"6a93333bfcb2bb98b90bdc7b","slug":"second-truck-rams-into-stationary-truck-on-ganga-expressway-driver-dies-moradabad-news-c-284-1-smbd1016-171761-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक की मौत
Sun, 30 Aug 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे पर हाजीपुर तरारा के पास शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। संभल से मेरठ की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, संभल के थाना असमौली के मंसूरपुर माफी निवासी सुहेल और गांव ताहरपुर निवासी संजीव शनिवार सुबह ट्रक लेकर मेरठ के लिए निकले थे। तभी हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हाजीपुर तरारा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से इनके ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दोनों घायलों को इलाज के लिए संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुहेल ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल संजीव की हालत भी नाजुक बनी हुई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा तो हुआ था, लेकिन इसमें किसी के मरने की सूचना नहीं मिली है।