फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Second dose of vaccine will be taken from February 15

पंद्रह फरवरी से लेगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
Second dose of vaccine will be taken from February 15
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में दूसरी डोज और दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंद्रह फरवरी से हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को पांच फरवरी से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुुरुआत हो चुकी है। जिले में अभी तक टीकाकरण के चार दिवसों में 8858 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अभी चार और पांच फरवरी को भी टीकाकरण किया जाना है। इससे पहले शासन ने वैक्सीन की दूसरी डोज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पंद्रह फरवरी से हेल्थ केयर वर्करों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। जो पंद्रह मार्च तक अलग-अलग तारीखों में चलेगा। वहीं टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत पांच फरवरी से होगी। फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। फ्रंटलाइन वर्करों के दूसरी डोज की शुरुआत पांच मार्च से होगी। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को पंद्रह फरवरी से दूसरी डोज लगाई जाएगी। पांच फरवरी से दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हेल्थ केयर वर्करों की दूसरी डोज का शेड्यूल
- 15 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी, 04 मार्च, 05 मार्च, 15 मार्च,
फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण का शेड्यूल
- 05 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 18 फरवरी, 22 फरवरी
फ्रंटलाइन वर्करों की दूसरी डोज का शेड्यूल
- 05 मार्च, 16 मार्च, 12 मार्च, 18 मार्च, 22 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed