फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Second accused sent to jail for shooting the murderer

Moradabad News: हत्यारोपी को गोली मारने में दूसरा आरोपी भेजा जेल, वादी भी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Second accused sent to jail for shooting the murderer
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम हत्यारोपी महेश यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी बुधवार को जेल भेजा था। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस के वादी महेश यादव को भी गिरफ्तार किया है। फुटेज में उसके हाथ में भी तमंचा दिख रहा है।


कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे हत्यारोपी महेश यादव को गोली मार दी गई थी। पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने हैप्पी उर्फ सुमित और बबलू उर्फ देवीदास निवासी दुर्गा मंदिर कटरा पूरनजाट कंजरी सराय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हैप्पी उर्फ सुमित को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 2022 में दिवाली की रात कोतवाली के कंजरी सराय में हिस्ट्रीशीटर कल्लू उर्फ छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में कंजरी सराय निवासी महेश यादव और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कल्लू के भतीजे देवी दास ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने महेश यादव और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था। जुलाई 2023 में महेश जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद वह परिवार के साथ सिविल लाइंस के हरथला में रह रहा था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी हैप्पी उर्फ सुमित को बुधवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी देवीदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उषा मलिक ने बताया कि वीडियो फुटेज चेक करने पर देखा गया है कि केस का वादी महेश यादव भी हाथ में तमंचा लेकर घूम रहा था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर उसे तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed