फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seal of illegal hospital broken, department filed complaint

Moradabad News: अवैध अस्पताल की सील तोड़ी, विभाग ने दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Seal of illegal hospital broken, department filed complaint
मुरादाबाद। अवैध अस्पतालों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सील किए गए एडी अस्पताल की सील तोड़ दी गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल को दोबारा सील कर दिया। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। उधर, टीम ने शरीफनगर और सुरजननगर में भी अवैध अस्पतालों पर छापे मारे लेकिन संचालक ताल डालकर भाग चुके थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 सितंबर को अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पताल एडी अस्पताल को सील किया था। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए लाई गईं तीन महिलाएं मिली थीं, जिन्हें सीएससी पर भेज दिया गया था। शनिवार को सीएचसी पर सूचना आई की एडी अस्पताल की सील को तोड़ दिया गया है और वहां पर फिर से गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की जा रही है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि अस्पताल की ओटी की सील को तोड़ा गया है। अधीक्षक और नोडल अधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि ओटी सहित पूरे अस्पताल को फिर से सील कर दिया गया है। अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पानूवाला, शरीफनगर, सुरजन नगर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए छापे मारे। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक उन पर ताले लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 6,7 ठाकुरद्वारा के एडी हॉस्पिटल की सील टूटने की सूचना पर पहुंची टीम जांच करती और अस्पताल को सील करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed