फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM did not get verification of workers at brick kiln

Moradabad News: ईंट भट्ठे पर एसडीएम को नहीं मिला श्रमिकों का सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
SDM did not get verification of workers at brick kiln
कांठ। एसडीएम संत दास पंवार ने क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान ईंट के एक भट्ठे पर श्रमिकों का सत्यापन सही नहीं मिलने पर उन्होंने इसके लिए लेबर इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम संत दास पंवार तहसील क्षेत्र के गांव कूरी रवाना, बैरमपुर, कूड़ामीरपुर आदि के करीब 10 ईंट भट्ठों पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करते हुए भट्ठा संचालकों से प्रदूषण प्रमाण पत्र, एनओसी, खनन संबंधित दस्तावेजों के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें चेक भी किया। भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के बारे में भी जानकारी जुटाई की वह कहां से काम करने के लिए आए हैं और कितने समय से भट्ठों पर कार्य कर रहे हैं। गांव बैरमपुर में हिंदुस्तान बिक्र इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित ईंट भट्ठे पर श्रमिकों से संबंधित सत्यापन सही नहीं मिलने पर उन्होंने भट्ठा मालिक से इनका सत्यापन कराने के लिए कहते हुए लेबर इंस्पेक्टर को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि बिना अनुमति और मानकों को पूरा नहीं करने वाले ईंट भट्ठों को किसी भी दशा में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इधर पिछले दिनों प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कांठ क्षेत्र के कई ईंट भट्ठों को मानक पूरे नहीं होने पर बंद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed