{"_id":"6127697f8ebc3e14e07a2e82","slug":"scuffle-between-police-lawyers-over-statement-of-girl-lawyers-boycotted-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: युवती के बयान दर्ज कराने को लेकर पुलिस-अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी, वकीलों ने किया कार्य वहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: युवती के बयान दर्ज कराने को लेकर पुलिस-अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी, वकीलों ने किया कार्य वहिष्कार
Thu, 26 Aug 2021 03:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंदौसी (संभल)
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:44 PM IST
सार
गुन्नौर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। गुरुवार को गुन्नौर कोतवाली में तैनात दरोगा राधेश्याम शर्मा युवती के साथ जिला न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराने आए थे।
विज्ञापन
पुलिस-अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के जिला न्यायालय परिसर चंदौसी में गुरुवार की दोपहर युवती के बयान दर्ज कराने को लेकर उप निरीक्षक की अधिवक्ता से नोकझोंक हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने और अपनी इच्छा से लड़की के बयान दर्ज कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। इसके बाद अधिवक्ता एकत्र हो गए और उप निरीक्षक से माफी मंगवाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। अब शाम को एसपी के समक्ष दोनों पक्षों में वार्ता होगी।
विज्ञापन
गुन्नौर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। गुरुवार को गुन्नौर कोतवाली में तैनात दरोगा राधेश्याम शर्मा युवती के साथ जिला न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराने आए थे। अपनी इच्छा से बयान दर्ज कराने को लेकर दरोगा राधेश्याम शर्मा व अधिवक्ता चंदौसी बार एसोसिएशन के सचिव सुनील सिंह के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने, गाली गलौज करने व युवती के बयान अपने अनुसार दर्ज कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना अन्य अधिवक्ताओं को लगी वह भी परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए सभी ने कार्य बहिष्कार कर दिया और दरोगा से माफी मंगवाने की मांग की थी। इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने न्यायधीश से भी की है। अब दोनों पक्षों के बीच वार्ता शाम को एसपी चक्रेश मिश्र के समक्ष होगी।
विज्ञापन
दरोगा अपने अनुसार लड़की के बयान दर्ज कराने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध अधिवक्ता सुनील सिंह ने किया तो दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की है। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। जब तक वह माफी नहीं मांगते, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। - राजेश यादव, अध्यक्ष चंदौसी बार एसोसिएशन।
अधिवक्ताओ ने मेरे साथ अभद्रता की है। वह लड़की को उसके मामा के सुपुर्द करने के बयान दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे। मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। - राधेश्याम शर्मा, उप निरीक्षक गुन्नौर।