फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Scooty cease of BJP leader's son for not wearing mask in moradabad

मास्क न लगाने पर भाजपा नेता के बेटे की स्कूटी सीज, भड़के भाजपाई, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 25 Oct 2020 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
Scooty cease of BJP leader's son for not wearing mask in moradabad
हंगामा करते भाजपाई... - फोटो : amar ujala

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चमरौआ की ब्लॉक प्रमुख ममता और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हंसराज पप्पू के बेटे की स्कूटी का चालान कर दिया। बिना मास्क चेकिंग में घिरे भाजपा नेता के बेटे की चालान राशि 5100 रुपये आने पर पूर्व जिला मंत्री समेत अन्य भाजपाई मौके पर जुटकर पुलिस से नोकझोंक करने लगे। पुलिस ने पांच पुराने चालानों की बकाया राशि से जुर्माने की राशि 5100 रुपये पहुंचने का तर्क देते हुए स्कूटी सीज कर दी। भाजपाइयों की शिकायत पर एसपी ने स्कूटी रिलीज कराने का भरोसा देकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार को राधा रोड पर चेकिंग के दौरान की। मौके पर मौजूद सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह के पास पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हंसराज पप्पू, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता व अन्य भाजपाइयों का कहना था कि पप्पू का बड़ा बेटा अंकित कुमार अपने भाई की स्कूटी से जरूरी काम से शाहबाद गेट तक गया था। पुलिस ने स्कूटी रोककर हेलमेट और कागजात होने के बाद भी 5100 रुपये का चालान काट दिया और स्कूटी सीज कर दी, जबकि उसने सिर्फ मास्क नहीं लगा रखा था। 
विज्ञापन


जानबूझकर भारी भरकम चालान काटने और स्कूटी सीज करने का आरोप लगाते भाजपाइयों ने पुलिस कर्मियों ने नोकझोंक शुरू कर दी। मौके पर हंगामा होने लगा। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम से बात की। एसपी ने स्कूटी छुड़ाने का आश्वासन दिया। वहीं, भाजपाइयों ने चालान का जुर्माना जमा कराने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी हमारे छोटे बेटे के नाम है, लेकिन बड़ा बेटा स्कूटी लेकर चला गया था। उसके पास स्कूटी के कागजात, हेलमेट भी था, लेकिन मास्क नहीं था। पुलिस कर्मियों ने मनमानी करते हुए 5100 रुपये का चालान काट दिया, जो गलत है। स्कूटी सीज कर दी। इसके अलावा हम लोग बातचीत करने गए, तो अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले की जानकारी एसपी को दे दी है।
- हंसराज पप्पू, पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा, रामपुर

स्कूटी का पहले भी पांच बार चालान हो चुका था, जिसका जुर्माना जमा नहीं कराया गया था। ऑनलाइन चालान में पूरा जुर्माना एक साथ आ गया। यह आरोप गलत है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता की गई थी। स्कूटी के कागजात न होने और पूर्व में हुए चालान की वजह से सीज कर दी गई।

- दुर्गा सिंह, इंस्पेक्टर, थाना सिविल लाइंस, रामपुर

अब तो ऑनलाइन चालान की व्यवस्था है। पुराना चालान जमा नहीं कराया गया है, इस वजह से 5100 रुपये जुर्माना लगा है। ऑनलाइन चालान में ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी ओर से जुर्माना घटा-बढ़ा नहीं सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष का फोन मेरे पास आया था। मैंने उनको पूरी बात बता दी है।
- शगुन गौतम, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed