फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   School children took out Tiranga Yatra

Moradabad News: स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 13 Aug 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 13 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
School children took out Tiranga Yatra
बिलारी के मिलक नगलिया गांव में तिरंगा यात्रा ​निकालते छात्र-संवाद
बिलारी। ब्लॉक के कई ग्रामों में मंगलवार सुबह परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लॉक मुख्यालय वाले सहसपुर गांव में निकली तिरंगा यात्रा में कई सरकारी विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मुख्यालय वाले बीडीओ कार्यालय के सामने स्थित शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे बीडीओ नरेशपाल सिंह, बीईओ अजहरे आलम, सीडीपीओ सुरेंद्रपाल सिंह, एडीओ पंचायत राजीव कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी चल रहे थे। अधिकारियों के पीछे सहसपुर के सभी परिषदीय स्कूलों के छात्र, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे और समूह सखी महिलाएं चल रही थीं। यह तिरंगा यात्रा सहसपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर होती हुई अंत में ब्लॉक कार्यालय पर ही आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक के मिलक नगलिया जट गांव में शाहबाद रोड के अलावा आबादी के रास्तों पर परिषदीय प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का निर्देशन स्कूल के हेड मोहर सिंह और सहायक शिक्षक मोहम्मद नाजिम ने किया। क्षेत्र के कई अन्य परिषदीय और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूलों में प्रधानाध्यापकों ने छात्रों को तिरंगा यात्रा निकाले जाने का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed