फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   School Chalo and Communicable Disease Control Campaign rally taken out

Moradabad News: स्कूल चलो व संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली निकाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
School Chalo and Communicable Disease Control Campaign rally taken out
कुंदरकी। स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026 के तहत कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम इमरतपुर सिरसी के परिषदीय विद्यालय में बुधवार को शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रैली निकाली एवं घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व, निशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म, और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाओं और डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और आधी रोटी खाएंगे, स्कूल रोज जाएंगे जैसे नारे लगाए। वहीं मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और स्वच्छता पर जोर देने जैसे नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाध्यापिका रेखा रानी ने बताया यह अभियान नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोग-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता का संयुक्त प्रयास है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुमन, बीडीसी मोहसिन अली प्रधानाध्यापिका रेखा रानी, सहायक अध्यापिका शहनाज फातिमा, दिव्या यादव, अनीता सागर, गरिमा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तबस्सुम, रजिया के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed