{"_id":"60f5e2fd8ebc3e79b210697f","slug":"scholarship-used-to-be-grabbed-with-fake-aadhar-card-uncle-nephew-arrested-city-news-mbd396316627","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड से हड़पते थे छात्रवृत्ति, मामा भांजे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार कार्ड से हड़पते थे छात्रवृत्ति, मामा भांजे गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राहक जनसेवा केंद्र की आड़ में जाली दस्तावेज तैयार कर फर्जी आधार कार्ड के जरिये छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का सिविल लाइंस पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मामा भांजे को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर फर्जी आधार कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर और छात्रवृत्ति फार्म बरामद किए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि इस गिरोह का सरगना स्कूल संचालक है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि रविवार रात सिविल लाइंस पुलिस मुरादाबाद क्लब के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद युवकों की तलाश ली गई। इसके पास से भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड और सिम कार्ड मिले। इसके बाद पुलिस कर्मी दोनों युवकों को थाने ले गए और आधार कार्ड व सिम के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम अनस और हस्सान बताए। दोनों रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी हैं।
अनस ने पुलिस को बताया कि उसके मामा ताहिर अली निवासी अब्बासपुर थाना टांडा जिला रामपुर का सिकंदराबाद में सीबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह दोनों ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। ताहिर के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की छात्रवृत्ति हड़पने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाते हैं। इनके पास आने वाले लोगों के कागजातों से फोटो खींच कर बाद में उसका प्रिंट निकाल लेते थे। किसके जरिये दूसरे व्यक्ति का फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लेते थे। अनस आधार कार्ड में फोटो बदल कर फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम करता है। इसके बाद स्कूल संचालक ताहिर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कराता है। इन्हीं आधार कार्ड से सिम खरीदकर कर उन नंबरों का प्रयोग अवैध रूप से किया जाता है। इन आधार कार्डों के जरिये बैंकों में खाता भी खुलवा लिया जाता है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।