फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Saved three children from the jaws of death... In end he lost his own life, Riyaz bravery will make you cry

UP: तीन बच्चों को मौत के मुंह से निकाला... अंत में खुद की जिंदगी से हारा, रियाज की जांबाजी जान रो पड़ेंगे

Mon, 27 May 2024 11:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 11:14 AM IST
सार

मुरादाबाद के भोजपुर इलाके में रेलवे लाइन पर तीन बच्चे खेल रहे थे। इस बीच मौके पर ट्रेन आ गई। इसे देख रियाज ने मौके पर पहुंच तीनों बच्चों को बचा लिया लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई।  

विज्ञापन
Saved three children from the jaws of death... In end he lost his own life, Riyaz bravery will make you cry
रियाज आलम - फोटो : संवाद

विस्तार

भोजपुर इलाके के गांव पीपलसाना में रेलवे लाइन पर खेल रहे तीन बच्चों को बचाने की कोशिश में ट्रेन से कटकर गांव निवासी रियाज आलम (27) की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। रियाज शाम के समय रेलवे लाइन के पास घूमने गया था।

विज्ञापन

 

रियाज चार भाइयों में सबसे बड़ा था और कपड़ों की फेरी लगाता था। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना के मोहल्ला पीरुचा निवासी रियाज आलम पुत्र जाहिद हुसैन कपड़ों की फेरी लगाता था। रविवार शाम रियाज घर के बाहर घूम रहा था।

विज्ञापन

 

कुछ ही देर में वह घूमते हुए रेलवे लाइन के पास जा पहुंचा। शाम करीब 6:30 बजे रियाज ने देखा कि करीब 9 से 10 वर्षीय तीन बच्चे रेलवे की पटरी पर खेल रहे हैं। इस बीच ट्रेन आती है देख रियाज ने तीनों बच्चों को पटरी से हट जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं हटे तो रियाज बच्चों को हटाने के लिए रेलवे लाइन की ओर दौड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रियाज ने किसी तरह एक बच्चे को पटरी से हटाया। इस दौरान दो बच्चे खुद ही पटरी से हट गए, लेकिन रियाज खुद पटरी से नहीं हट पाया और काशीपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर रियाज की मौत हो गई। कुछ ही देर में पटरी के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

मां हुई बेसुध, गांव में भी छाया मातम  

बेटे रियाज की मौत की खबर सुन मां बदहवास हो गई। मां चीखने लगी और रोने लगी। मां रोते-रोते बोल रही थी कि मेरे दिल का टुकड़ा चला गया। अब मैं भी जहर खाकर मर जाऊंगी। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने रियाज की मां को संभाल। उधर, रियाज की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।



रियाज के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने रियाज के परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने बताया कि मां और पिता में आपसी मतभेद होने के कारण मां और बच्चे पिता से अलग रहते थे। घर की सारी जिम्मेदारी रियाज पर ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed