फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Satish Chandra Mishra says that people of Brahmin society are being murdered in UP

यूपी: ब्राह्मण समाज के लोगों की चुन-चुन कर हो रहीं हत्या, सतीश मिश्र बोले-आईपीएस अफसर भी षड्यंत्र में शामिल

Mon, 09 Aug 2021 06:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Aug 2021 06:08 PM IST
सार

बसपा के राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में सपा सरकार और भाजपा के कार्यकाल को एक बताया। कहा कि गलत काम हो रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकाल में केवल झंडा और चेहरा बदला हुआ है। वह सोमवार को जोया रोड स्थित होटल में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 
 

विज्ञापन
Satish Chandra Mishra says that people of Brahmin society are being murdered in UP
अमरोहा में बोलते हुए सतीश मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। भाजपा सरकार की नीतियों पर सिलसिलेवार जोरदार हमला बोला। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल से आगाह कराया। कहा कि 2022 का चुनाव आ गया है। 
विज्ञापन


धर्म के ठेकेदारों से होशियार रहें, क्योंकि यह अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। राम मंदिर के चंदे के बारे में जनता को बताने से कतरा रहे हैं। प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की चुन-चुन कर हत्या हो रही हैं। आईपीएस अफसर भी षड्यंत्र में शामिल हैं। 
विज्ञापन


 सतीश चंद्र मिश्र ने सपा सरकार और भाजपा के कार्यकाल को एक बताया। कहा कि गलत काम हो रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकाल में केवल झंडा और चेहरा बदला हुआ है। वह सोमवार को जोया रोड स्थित होटल में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 50 मिनट के संबोधन में कहा है कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता पूरी तरह परेशान हो गई है। सर्वाधिक नुकसान ब्राह्मण समाज के लोगों का हुआ है। वर्ष 2017 के चुनाव में बहकावे में आ गए, अब समाज सर्वाधिक नुकसान झेल रहे हैं। 
 

उन्होंने कहा कि अयोध्या से शुरू हुआ कार्यक्रम अमरोहा तक 23वां जिले में आया है। यह प्रदेश के 75 जिलो में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज की तादात 16.3 प्रतिशत है, लेकिन सरकारी आंकड़ें 13 प्रतिशत के हैं। ऐसे में ब्राह्मण और दलित एकजुट हो गए तो सरकार बननी तय है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज केवल ब्राह्मण है। इसमें कोई अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि एकजुट रहें, लोगों के साथ जुड़ें और दूसरों को भी जोड़ें। ऐसे में भाईचारा बनने से पिछड़ी, अति पिछड़ी जातियां और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग जुट जाएंगे। यह एकजुटता प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर भारी पड़ेगी। 

उन्होंने बसपा सरकार के दौरान ब्राह्मणों की सरकार में भागीदारी का जिक्र किया। कहा कि 15 कैबिनेट मंत्री ब्राह्मण समाज के रहें। प्रदेश में पांच हजार सरकारी वकीलों की भर्ती कराई थी। कानून का राज्य साबित किया। उस वक्त रात 12 बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर निकलने से नहीं डरती थीं। लेकिन अब घर में रहना मुश्किल हो गया है। 

उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल को एक बताया। सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि बसपा की तरफ प्रदेश की जनता का रुझान बढ़ रहा है। 2022 का चुनाव प्रदेश के इतिहास को बदलेगा। समाज के सभी वर्ग के लोग पार्टी सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हैं। 

इस दौरान सांसद गिरीश चंद्र जाटव, पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, रोहताश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, नासिर हसन, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed