{"_id":"67672ca90b30a431ed040fa4","slug":"sarvesh-singh-vatika-will-be-built-in-one-and-a-half-month-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-547934-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डेढ़ माह में बनेगी सर्वेश सिंह वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डेढ़ माह में बनेगी सर्वेश सिंह वाटिका
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद सेक्टर 10 में पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के नाम पर बनने वाली वाटिका डेढ़ माह में तैयार हो जाएगी। अभी पाथवे का निर्माण किया जा रहा है। यहां पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का स्टेच्यू भी लगाया जाएगा।
एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने शनिवार को नया मुरादाबाद सेक्टर दस पार्क में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद सर्वेश सिंह की प्रतिमा लगवाने के निर्देश दिए थे। इसी कारण पूर्व सांसद के नाम पर दिल्ली रोड पर भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। सेक्टर दस में उनके नाम पर वाटिका बनायी जा रही है। इसी वाटिका में पूर्व सांसद का स्टेच्यू भी लगाया जाएगा। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए और लोगों को टहलने के लिए पाथ वे बनाया जा रहा है। यहां ओपन जिम भी बनाया जाएगा ताकि स्वास्थ्य के लिहाज से लोगों का आवागमन बढ़ सके।
पर्यावरण की दृष्टि से यह पार्क काफी बेहतर होगा। इसके बाद एमडीए उपाध्यक्ष ने दिल्ली रोड पर कराए जा रहे कार्यों के बारे में कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों से पूछताछ की। साथ ही कार्य को तीन माह में पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि रोड को भी पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। अभी रोड के किनारे जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं।