फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sarthak Bansal became the champion of junior category, senior players will clash today

Moradabad News: सार्थक बंसल बने जूनियर वर्ग के सरताज, आज भिड़ेंगे सीनियर खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sarthak Bansal became the champion of junior category, senior players will clash today
मुरादाबाद। अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का खिताब सार्थक बंसल ने अपने नाम किया है। छह राउंड के मुकाबलों में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को चित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शौर्य चावला दूसरे, विनय अग्रवाल तीसरे, अली हैदर चौथे और विनायक गौर पांचवें स्थान पर रहे। इन विजेताओं को रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का फाइनल मैच शनिवार को क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में खेला गया। सुबह नौ बजे 60 स्कूलों के विजेता खिलाड़ी अपनी सीटों पर मोहरे सजाकर बैठ गए। इसके बाद खिलाड़ियों ने एक-एक बाजी के लिए अपना भरपूर समय लेते हुए आखिरी मोर्चे तक संघर्ष किया। शह और मात की इस जंग में अंतिम राउंड तक रोमांच बना रहा। बोर्ड पर छिड़ी जंग के बीच चेकमेट और मेट के लिए खिलाड़ी अपने हाथ उठाते रहे। कई मुकाबले पांच से सात चाल में ही खत्म हो गए तो कई खिलाड़ियों ने पूरे 45 मिनट तक का समय लिया और रोमांचक मैच में जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

फाइनल मैच के लिए कुल 180 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था। यह खिलाड़ी अपने अभिभावक व शिक्षक के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे थे। प्रतियोगिता के सभी छह राउंड तक नतीजे बदलते रहे। तरुण तिवारी ने शुरू के सभी पांच राउंड में जीत हासिल करते हुए बढ़त बनाए रखी थी, लेकिन अंतिम राउंड में वह मैच हार गए और उन्हें दसवें स्थान पर रहना पड़ा। इसी तरह युग सिंघल भी रहे, जिन्होंने कोई भी मैच नहीं गंवाया लेकिन उनका दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इससे उनकी रैंकिंग 15वीं रही। वहीं, रुद्राक्ष ने भी शुरू के चार राउंड में जीत हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। लेकिन, अंतिम दो मैचों को गंवाने से वह 19वें स्थान पर जा पहुंचे। इसी तरह के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी शुरुआत में बढ़त हासिल की लेकिन अंतिम राउंड में उनका निराशाजनक प्रदर्शन रहा और वह रैंकिंग गंवा बैठे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



00
अच्छा प्रदर्शन, पर किस्मत ने नहीं दिया साथ
फाइनल मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, रैंकिंग हासिल करने में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। फाइनल मैच में पांच अंक हासिल करने के बाद अली हैदर और विनायक गौर ने चौथा व पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, पांच अंक ही प्राप्त करने वाले इशाल नदीम, युवराज सिंह, पार्थ शर्मा, आद्विक रस्तोगी, तरुण तिवारी, अलख, अच्युतम भारद्वाज, आयुष गुप्ता, इनाया आजम, युग सिंघल और क्रियांश यादव रैंकिंग में जगह नहीं बना सके। ये खिलाड़ी नतीजे घोषित होने के बाद भावुक भी हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed