{"_id":"643c61f71f58f81e6f03c8a4","slug":"sangh-branches-society-and-nation-building-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-117762-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं संघ की शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं संघ की शाखाएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। आरएसएस की ओर से साप्ताहिक लगने वाली आंबेडकर शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक तपन ने वार्षिक उत्सव मनाने की आवश्यकता और इसके महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने नित्य शाखा पर आकर जो शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रम करते हुए संस्कारों को ग्रहण किया है, उसका प्रदर्शन वह वार्षिक उत्सव के दिन शाखा क्षेत्र के समाज के सम्मुख करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा मात्र खेल खेलने का स्थान या परेड करने का स्थान नहीं, संघ की शाखा सज्जन शक्तियों के संरक्षण के लिए है।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में संघ स्थापना के पहले दिन से ही अपनाते आ रहे हैं। संघ के कार्यक्रमों और स्वयंसेवकों के जीवन में इसका प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है। संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रयत्नों द्वारा समाज के अंदर सामाजिक भेद-भाव धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं, लेकिन राजनीतिक स्वार्थवश अनेक संस्थाओं द्वारा इन्हें भड़का दिया जाता है, जिससे सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष निवर्तमान सेनानायक आरपीएफ बसंत सिंह, खेत्रपाल सिंह, सेवा निवृत्त आयकर आयुक्त मोहन राम, विभाग संघचालक ओमप्रकाश शास्त्री, गोपाल टंडन, कमल कांत राय, विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन प्रभात गोयल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र शर्मा, तुलसी सिंह, अभिनंदन जैन आदि मौजूद रहे।