{"_id":"6add203f0b93f647c00915d6","slug":"samyukt-kisan-morcha-took-out-a-procession-over-the-issue-of-the-electoral-roll-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1023805-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मतदाता सूची के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मतदाता सूची के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। संयुक्त किसान मोर्चा ने मतदाता सूची से काटे गए नाम जोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग उठाते हुए शनिवार को जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा, किसान मजदूर सभा तथा खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारी तिकोनिया राममनोहर लोहिया पार्क पर जुटे। यहां से शुरू हुआ जुलूस कदीर तिराहा, मुख्य बाजार, शगुन तिराहा होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां धरना देकर काफी देर नारेबाजी की गई।
इस दौरान एआईकेएमएस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, शाकिर हुसैन, हरस्वरूप सिंह, जाबिर हुसैन, डॉ. सईद सिद्दीकी ने एसआईआर प्रक्रिया और देश में चल रहे आंदोलनों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही एसआईआर को तत्काल रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त की चयन समिति में प्रधानमंत्री द्वारा नामित कैबिनेट मंत्री के स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने, हर गांव में पूरी मतदाता सूचियां चस्पा करने जैसी कई मांगें भी उठाई गईं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में उक्त वक्ताओं के अलावा वीर सिंह, नरेंद्र आजाद, भारत सिंह, बुधराज सिंह, नत्थू सिंह, गुलशेर अली, त्रिमल सिंह, सत्यपाल सिंह यादव, प्रीतम सिंह भी शामिल रहे।