फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sampling work stopped for one and a half hours

इंचार्ज के साथ अभद्रता होने पर भड़के एलटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sampling work stopped for one and a half hours
जिला महिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन नही दीवार पर लगी सूचना। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। नमूने लेने वाली कोविड टीम के प्रभारी से अभद्रता होने पर एलटी भड़क गए। नमूना लेना बंद कर सभी एलटी सीएमओ कार्यालय में जुट गए। प्रयोगशाला तकनीशियनों (एलटी) ने जिला अस्पताल के चिकित्सक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। सीएमओ के समझाने पर एलटी शंात हुए। इसके बाद टीमें नमूने लेने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एलटी ललित कुमार कोविड सैंपलिंग टीम के प्रभारी हैं। ललित कुमार का आरोप है कि सोमवार रात वह जिला अस्पताल गए थे। जहां एक मरीज का नमूना लिया। जिसे लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सक ने आपत्ति जताई। एलटी पर भड़क गए। भला बुरा कहा। इस मामले को लेकर बुधवार सुबह एलटी सीएमओ कार्यालय में जुट गए। नमूने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीएमओ और अन्य अधिकारी प्रयोगशाला तकनीशियनों को समझाने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे चली वार्ता के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद नमूने लेने का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed