फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sampling will be increased so that corona chain is not formed

Moradabad News: न बने कोरोना की चेन, सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sampling will be increased so that corona chain is not formed
मुरादाबाद। कोरोना के तीन संक्रमित केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में वायरस की चेन न बन पाए इसलिए सेंपलिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब तक संक्रमित मिले तीनों मरीज के परिवार के सदस्यों की जांच कराई जाएगी। सैंपलिंग न होने तक उन्हें क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सभी सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी संचालकों को भी पूरी तैयारी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में व्यवस्थाएं बनाई गई हैं और ऑक्सीजन प्लांट का टेस्ट किया गया है। यहां 30 से 40 बेड आपातकालीन स्थिति के लिए सुरक्षित कर लिए गए हैं। 10 से ज्यादा वेंटीलेटरों की टेस्टिंग की गई है और बाईपैप मशीनों को चला कर देखा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एचएफएनसी मशीनों का भी परीक्षण किया गया है। सभी ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी को गांवों में रेंडम सैंपलिंग के लिए कहा गया है। भगतपुर टांडा और कुंदरकी ब्लॉक का सीएमओ खुद जायजा लेंगे। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में वैक्सीन समेत अस्पतालों में बेड व उपचार की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर इम्यूनिटी वालों को सावधान रहने की जरूरत है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें। दो गज की दूरी बनाए रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed