फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Woman invite men to her room after befriending them; obscene videos were recorded using hidden camera

UP: दोस्ती के बाद कमरे में बुलाती थी महिला, हिडन कैमरे से बनता अश्लील वीडियो; फिर शुरू होता वसूली का खेल

Sun, 23 Aug 2026 02:39 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 23 Aug 2026 02:39 PM IST
सार

पुलिस ने हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग की महिला सदस्य लोगों से दोस्ती कर उन्हें किराए के कमरे में बुलाती थी, जहां पहले से हिडन कैमरा लगा होता था। वीडियो बनाने के बाद आरोपी मारपीट कर वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलते थे। 

विज्ञापन
Sambhal: Woman invite men to her room after befriending them; obscene videos were recorded using hidden camera
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गैंग की एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये और हिडन कैमरा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग बेहद शातिराना अंदाज में वारदात करता था।

विज्ञापन


आरोपी लक्ष्मी फोन पर लोगों से दोस्ती करती थी। बातचीत के बाद मिलने के लिए किराए के कमरे पर बुलाया जाता था। कमरे में पहले से हिडन कैमरा फिट रहता था। हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बना ली जाती। इसके बाद गैंग के सदस्य कमरे में घुसकर मारपीट करते और वीडियो वायरल करने व झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये मांगते थे। लोकलाज के डर से ज्यादातर लोग पैसे दे देते थे।

विज्ञापन

जो प्रेमजाल में नहीं फंसते, उन्हें देते थे शादी का झांसा
जो लोग प्रेमजाल में नहीं फंसते थे उन्हें ये शादी का झांसा देते थे। पैसे लेकर लक्ष्मी उनसे मंदिर में शादी करती और उसी रात घर से जेवर-कपड़े लेकर फरार हो जाती। सुबह होने पर फिर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने का डर दिखाकर वसूली की जाती थी।

इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे
ग्राम देवपुरा निवासी होराम सिंह ने 20 अगस्त को पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करते हुए उससे पांच लाख रुपये मांगे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना रजपुरा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीओ गुनौर अंकित मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह 8:40 बजे ग्राम सिंघौली कल्लू मंदिर के पास से थाना पुलिस ने प्रमोद उर्फ पालू, वीरेंद्र उर्फ छोटू निवासी देवपुरा थाना रजपुरा और लक्ष्मी निवासी मारकपुर थाना ढोलना कासगंज को पकड़ लिया। इनसे पुलिस ने 40 हजार रुपये नकद, एक हिडन कैमरा, मंगलसूत्र, पाजेब, अंगूठी, लाल लहंगा-चुन्नी और शृंगार का सामान बरामद किया है।

सीओ ने कहा इनमें मुख्य आरोपी प्रमोद के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यह गैंग कई जिलों में सक्रिय था। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मिलने से पहले सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed