फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal violence: One accused of rioting arrested from Delhi, identification being done through photos

संभल हिंसा: उपद्रव का एक आरोपी दिल्ली बटला हाउस से दबोचा, फोटो से की जा रही है पहचान, अब तक 51 को भेजा गया जेल

Sat, 28 Dec 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

नखासा पुलिस ने 24 नवंबर के बवाल में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक 51 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जामा मस्जिद सर्वे के दाैरान हुई हिंसा में पांच की जान चली गई थी।

विज्ञापन
Sambhal violence: One accused of rioting arrested from Delhi, identification being done through photos
संभल में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

नखासा थाना पुलिस ने उपद्रव में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकारा कि वह उपद्रव में शामिल थे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर बवाल के आरोपी गिरफ्तार किए हैं। फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है।

विज्ञापन


बताया कि जो आरोपी दिल्ली भागे हुए हैं, उनकी भी तलाश के लिए टीम को लगाया है। एसपी ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय निवासी रिहान को संभल से और दीपा सराय निवासी अदनान को दिल्ली के बटला हाउस से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक सर्वे के दौरान हुए बवाल में यह आरोपी शामिल रहे थे। एसपी ने बताया कि तीन महिला समेत 49 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब दो आरोपी और जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी।

इसी उपद्रव में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। 450 आरोपियों के चेहरे प्रकाश में आ चुके हैं। 100 से ज्यादा आरोपियों के नाम और पते की जानकारी मिल चुकी है। 

जो आरोपी उपद्रव में शामिल थे उनकी गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। दो आरोपी जेल भेजे गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। जो आरोपी दिल्ली में जाकर रह रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई जुमे की नमाज

जामा मस्जिद पर शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। छतों से फोर्स ने निगरानी की। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी गई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने नमाज से पहले शहर में पैदल मार्च किया।

इसके बाद जामा मस्जिद पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जा जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जो लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पर पहुंचे उनकी पुलिस ने तलाशी ली। सभी को पूछताछ के बाद मस्जिद की ओर जाने दिया गया।

डीएम ने बताया कि थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था जामा मस्जिद के आसपास रही। पुलिस, पीएसी और आरआरएफ को लगाया गया था। इसके अलावा 32 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। शांतिपूर्ण माहौल बना रहे इसके लिए जनसंवाद लगातार किया जा रहा है।



जुमा नमाज में अनावश्यक भीड़ न पहुंचे इसके लिए उलमा से संवाद किया था। उलमा ने अपने अपने क्षेत्र में लोगों से नमाज अदा करने की अपील की। इसके चलते शांतिपूर्ण माहौल में जुमा नमाज अदा हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed