{"_id":"676138ab29cee8863503d769","slug":"sambhal-violence-news-digital-evidence-is-being-collected-for-a-strong-charge-sheet-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Violence: मजबूत चार्जशीट के लिए पुलिस कर रही ये काम, गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Violence: मजबूत चार्जशीट के लिए पुलिस कर रही ये काम, गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई
Tue, 17 Dec 2024 02:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:36 PM IST
सार
संभल बवाल में पुलिस मजबूत चार्जशीट के लिए साक्ष्य जुटा रही है। संभल के अलग-अलग थानों में 12 केस दर्ज हैं। 24 नवंबर को बवाल हुआ था। तीन महिला समेत 41 आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल बवाल के आरोपियों को कोर्ट से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है। इसके लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गवाह व आरोपियों के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। बवाल के वीडियो की फोरेसिंक जांच भी करवाई जा रही है।
चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 24 नवंबर की सुबह संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस दौरान पथराव और फायरिंग में पांच लोगों की जान चली गई थी।
इस मामले में एसडीएम, सीओ, एसएसपी के पीआरओ, दरोगा, थाना प्रभारी की ओर से सात केस दर्ज कराए गए थे। इनके अलावा चार मुकदमे मृतकों के परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। एक मुकदमा गोली लगने से घायल वसीम के चाचा नसीम ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इस मुकदमे को भी संभल कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया गया है। सीओ क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी सभी केसों की जांच कर रही है। पुलिस कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रख सके, इसके लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

अब तक संभल बवाल के जो भी वीडियो और ऑडियो सामने आए हैं, पुलिस ने उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। इन वीडियो के अलावा भी पुलिस को जो भी वीडियो मिल रहे हैं, उन्हें भी केस में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने जुटाई हैं।
अब तक जिन 41 आरोपियों को जेल भेजा गया है, उनके भी वीडियो बयान दर्ज किए गए हैं। डीआईजी मुनिराज जी इन केसों की विवेचना पर नजर बनाए हैं और एसपी, एएसपी और एसआईटी से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगकर उसकी समीक्षा कर रहे हैं।
शहर में पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने किया मार्च
संभल शहर में एहतियाती तौर पर चौकसी लगातार बरती जा रही है। सोमवार को एएसपी श्रीश्चंद्र के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान साथ रहे। जनसंवाद कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही माहौल खराब करने वाले लोगों की सूचना दिए जाने के लिए भी जागरूक किया।

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से शहर में पुलिस की एहतियाती चौकसी है। प्रमुख स्थान और बाजार में फोर्स को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ आरएएफ को लगाया गया है। थानों से भी फोर्स बुलाया गया है। वहीं दूसरी ओर जामा मस्जिद पर लगातार निगरानी की जा रही है। मालूम हो बवाल के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
29 पुलिसकर्मी पत्थराव और फायरिंग में घायल हुए थे। इसके बाद से लगातार एहतियात बरती जा रही है। एएसपी ने बताया कि लोगों से संवाद किया गया है। शांति बनाए रखने में सहयोग के लिए अपील की है। बताया है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस को दें। जिससे कार्रवाई की जा सके।
संभल बवाल में अब तक दर्ज किए गए 12 केसों की विवेचना की जा रही है। डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मजबूत चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। - मुनिराज जी, डीआईजी