फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Seeing brother-in-law alone, she molested sister-in-law, husband gave divorce on complaint

Sambhal: देवर ने अकेले देख भाभी से की छेड़खानी, शिकायत पर पति ने दिया तलाक.. डेढ़ साल की बच्ची भी छीनी

Tue, 12 Mar 2024 12:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल/मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 12:09 PM IST
सार

संभल निवासी विवाहिता ने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि इसकी शिकायत पति से करने पर उसे तीन तलाक दे दिया गया। इसके बाद सभी ने बच्ची को छीनकर उसे घर से निकाल दिया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Seeing brother-in-law alone, she molested sister-in-law, husband gave divorce on complaint
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जनपद के असमोली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने देवर पर छेड़खानी करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ साल पहले उसका निकाह कुंदरकी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे थे। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़खानी की थी। पति ने शिकायत की तो उसने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। डेढ़ साल की बच्ची को भी छीन लिया।
विज्ञापन


कुंदरकी थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने बच्ची वापस दिला दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने कुंदरकी थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने युवक पर नाबालिग बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे पत्नी के साथ खेत पर काम करने गया था। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस दौरान आरोपी युवक पड़ोस की एक युवती के मदद से उसके घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर ले गया।



दोपहर बाद जब वह घर पहुंचे तो पड़ोसियों से पता चला कि उसकी बेटी को एक युवक ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव अतरासी निवासी प्रवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed