फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal riots linked to Pakistani intelligence agency ISI

UP: संभल बवाल के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े, पुलिस अब विदेश में बैठे इस शख्स की तलाश रही कड़ी

Sat, 28 Dec 2024 11:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 11:43 PM IST
सार

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शारिक साठा पर शक है कि उसने ही 24 नवंबर को बवाल की साजिश रची थी। उसके माध्यम से पाकिस्तानी व अमेरिकी कारतूस संभल तक पहुंचे।

विज्ञापन
Sambhal riots linked to Pakistani intelligence agency ISI
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश का शक दीपा सराय निवासी शारिक साठा पर है। पुलिस की एसआईटी इस आधार पर जांच कर रही है। शारिक साठ देश का बड़ा वाहन चोर है। वह इस समय फर्जी पासपार्ट के जरिए दुबई में जाकर बस गया है। पुलिस को शक है कि शारिक दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है। उसके दुबई से जाली नोट का काला कारोबार भी करने की जानकारी पुलिस को मिली है। 

विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शारिक साठा पर शक है कि उसने ही 24 नवंबर को बवाल की साजिश रची थी। उसके माध्यम से पाकिस्तानी व अमेरिकी कारतूस संभल तक पहुंचे, जो उसके गुर्गों ने बवाल में इस्तेमाल किए। जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि शारिक बड़ा वाहन चोर भी है। दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में 50 से ज्यादा वाहन चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं। बताया कि वह जेल से छूटने के बाद फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दिल्ली से दुबई भाग गया था। उसके बाद से ही वह जाली नोट भेजता है। एसपी ने कहा कि पूरा शक है कि वह इस बवाल में साजिश रचने वाले आरोपियों में शामिल है। उसके खिलाफ सबूत तलाश किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में रहता हैं कई गुर्गे, दुबई भी जाते हैं मिलने
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शारिक साठा के गिरोह के जो वाहन चोर हैं वह अब जाली नोटों का काला कारोबार करते हैं। कई संभल के रहने वाले हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दुबई में भी मिलने जाने वालों की सूचना है। उनकी जांच पड़ताल की जाएगी। जिससे शारिक साठा तक पहुंचा जा सके। 

वाहन चोर गिरोह का सरगना शारिक साठा दुबई भाग गया था। उसके बाद से ही वह दाऊद इब्राहिम की गिरोह और आईएसआई के संपर्क में आया। पूरा शक है कि बवाल की साजिश उसने रची और पाकिस्तानी कारतूस भी उसने ही भेजे। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed