{"_id":"69e8d9ddb8429c56a707cc1b","slug":"sambhal-retired-village-development-officer-shoots-with-licensed-rifle-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी, लाश देख सन्न रह गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी, लाश देख सन्न रह गए परिजन
Wed, 22 Apr 2026 07:53 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
Published by: Vimal Sharma
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
चंदाैसी में आत्महत्या करने वाले सालिगराम सविता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी के वैष्णो विहार फेज-4 में सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे सालिगराम सविता (62) ने घर के बाहरी कमरे में कुर्सी पर बैठकर अपनी लाइसेंसी राइफल से ठोड़ी के नीचे गोली मार ली। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सालिगराम मूल रूप से बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव हबीबपुर के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2016 में चंदौसी से ग्राम विकास अधिकारी पद से वीआरएस लिया था। पिछले करीब 12 वर्षों से वह अपने परिवार के साथ वैष्णो विहार में रह रहे थे। परिवार में पत्नी मुनीशबाला, दो बेटियां दीक्षा और प्रतीक्षा व एक बेटा प्रविन्दु सविता हैं।