फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal MLA's effigy burnt, demonstration held at Collectorate

Moradabad News: संभल विधायक का पुतला फूंका, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sambhal MLA's effigy burnt, demonstration held at Collectorate
मुरादाबाद। कुंदरकी विधायक पर टिप्पणी से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने कलक्ट्रेट पर संभल विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि संभल विधायक ने विधानसभा में कुंदरकी के मतदाताओं का अपमान किया है। उधर करणी सेना ने भी संभल विधायक का पुतला फूंककर विरोध जताया। लोगों ने राज्यपाल से विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. नवदीप यादव के नेतृत्व में कुंदरकी क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। बताया कि संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान कुंदरकी के नवनिर्वाचित विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने लोकतंत्र का माखौल उड़ाते हुए नफरती भाषण दिया है। इससे कुंदरकी की जनता में रोष व्याप्त है। इस मामले में क्षेत्रीय लोगों ने राज्यपाल से विधायक संभल की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एसीएम अजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कुंदरकी विधायक पौने दो लाख मतों से जीते हैं। प्रदर्शन में राजपाल सिंह, अशोक यादव, हाजी सालिम, जुबैर, जुल्फेकार, मोबीन, खुर्शीद, मो. अशरफ, शकील अहमद, प्रमोद यादव सहित मौजूद थे।
विज्ञापन

करणी सेना ने पुतला फूंककर जताया रोष
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने हनुमान मूर्ति के नजदीक संभल विधायक इकबाल महमूद का पुतला फूंका। बताया कि संभल विधायक ने विधानसभा में असंवैधानिक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। करणी सेना ने इकबाल महमूद की विधानसभा सदस्यता रद्द करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस अवसर पर करणी सेना क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश दानवीर सिंह राजपूत, मुकेश ठाकुर, अमित ठाकुर, अभिरीत प्रताप सिंह ,चेतन सिंह राणा, अभिषेक सिंह कठेरिया, प्रिंस ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed